दो किशोरों ने एक बच्चे से दुष्कर्म की कोशिश की, असफल रहने पर तेजाब फेंका

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Sep 2018 4:16 PM

विज्ञापन

नोएडा : नोएडा में जारचा थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में एक बच्चे से उसके पड़ोस में रहने वाले दो किशोरों ने दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर उस पर तेजाब फेंक दिया. जारचा थाना के प्रभारी निरीक्षक के. के. राणा ने बताया कि क्षेत्र के नूरपुर गांव में रहने वाले एक व्यक्ति […]

विज्ञापन


नोएडा :
नोएडा में जारचा थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में एक बच्चे से उसके पड़ोस में रहने वाले दो किशोरों ने दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर उस पर तेजाब फेंक दिया. जारचा थाना के प्रभारी निरीक्षक के. के. राणा ने बताया कि क्षेत्र के नूरपुर गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज करा कर आरोप लगाया है कि उसके भतीजे के साथ गांव के ही रहने वाले दो किशोरों ने दुष्कर्म करने की कोशिश की.

#AadhaarVerdict : अब बैंक और मोबाइल से आधार को लिंक करना जरूरी नहीं

शिकायत में बच्चे के चाचा ने कहा है कि जब उनके भतीजे ने विरोध किया, तब दोनों आरोपियों ने उस पर तेजाब फेंक दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि गंभीर हालत में बच्चे को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने इस सिलिसले में एक मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola