नोएडा में ग्रेट इंडिया प्लेस के निदेशकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

नोएडा : थाना सेक्टर 49 में ग्रेट इंडिया प्लेस के 17 निदेशकों के खिलाफ एक व्यक्ति ने कथित धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है. शिकायतकर्ता का आरोप है कि गुड़गांव स्थित अप्पू घर में कमर्शियल प्रोपर्टी देने के नाम पर इन लोगों ने उससे 54 लाख रुपये ठग लिए. थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक पंकज […]
नोएडा : थाना सेक्टर 49 में ग्रेट इंडिया प्लेस के 17 निदेशकों के खिलाफ एक व्यक्ति ने कथित धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है. शिकायतकर्ता का आरोप है कि गुड़गांव स्थित अप्पू घर में कमर्शियल प्रोपर्टी देने के नाम पर इन लोगों ने उससे 54 लाख रुपये ठग लिए.
थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने बताया कि सेक्टर 50 के महागुन अपार्टमेंट में रहने वाले मुकेश शर्मा ने थाना सेक्टर 49 में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सेक्टर 38 ए स्थित ग्रेट इंडिया प्लेस के निदेशक राकेश बब्बर, रॉबिन, राजीव बब्बर, ऋषि बब्बर, भावना बब्बर, अपूर्व बब्बर, संजीव, सोनी, सतपाल सुनेजा, राजीव गोसाई, नरेंद्र कुमार सुराना, मेवा सिंह, गौरव सचदेवा सहित 17 निदेशकों ने उन्हें गुड़गांव के सेक्टर 29 स्थित अप्पू घर में एश्योर रिटर्न के साथ एक प्रॉपर्टी दी.
उसके एवज में उन्होंने 54 लाख रुपये दिये. शिकायतकर्ता का आरोप है कि इन लोगों ने धोखाधड़ी करके उनसे पैसे ठग लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें-
UP उपचुनाव : गोरखपुर में 43 फसदी और फूलपुर में 37.39 प्रतिशत डाले गये वोट
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




