ePaper

टीवी दिखाने के बहाने 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Updated at : 22 Feb 2018 4:07 PM (IST)
विज्ञापन
टीवी दिखाने के बहाने 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

नोएडा :यूपी के नोएडा शहर के नयाबास गांव में टीवी दिखाने के बहाने सात वर्षीय बच्ची के साथदुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. पुलिस फरार आरोपी को तलाश रही है. थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही ने प्राप्त शिकायत के आधार पर बताया […]

विज्ञापन

नोएडा :यूपी के नोएडा शहर के नयाबास गांव में टीवी दिखाने के बहाने सात वर्षीय बच्ची के साथदुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. पुलिस फरार आरोपी को तलाश रही है. थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही ने प्राप्त शिकायत के आधार पर बताया कि नयावास गांव निवासी सात वर्षीय बच्ची घर में अकेली थी. तभी पड़ोसी दिलशाद उसे टीवी दिखाने के बहाने अपने कमरे में ले गया. जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया.

थाना प्रभारी ने बताया कि बच्ची ने कल अपनी मां को इस घटना के बारे में बताया. बच्ची की मां और आस-पड़ोस के लोगों ने आरोपी दिलशाद की पिटाई की, लेकिन वह भाग निकला. शाही ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है. बच्ची को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बनाकर जगह-जगह पर छापेमारी की जा रही है. उसके कुछ परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola