साॅफ्टवेयर इंजीनियर ने मंगेतर से किया दुष्कर्म, युवती ने खाया जहर

नोएडा : एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी मंगेतर के साथ शादी से पहले कथित रूप से दुष्कर्म किया तथा शादी से 5 दिन पूर्व उसने शादी करने से इन्कार कर दिया. इस घटना से आहत युवती ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. नगर पुलिस उपाधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 12 […]
नोएडा : एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी मंगेतर के साथ शादी से पहले कथित रूप से दुष्कर्म किया तथा शादी से 5 दिन पूर्व उसने शादी करने से इन्कार कर दिया. इस घटना से आहत युवती ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. नगर पुलिस उपाधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 12 में रहने वाली युवती की शादी दिल्ली के मोती बाग के रहने वाले नामी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिमन्यु सिंह के साथ तय हुई थी.
उन्होंने बताया कि अभिमन्यु 20 नवंबर को सेक्टर 12 स्थिति अपनी मंगेतर के घर आया. उसने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. उसके बाद रविवार को उसने शादी करने से इन्कार कर दिया. 30 नवंबर को दोनों की शादी होनी थी. इस बात से आहत प्रिया ने कल जहर खा लिया. गंभीर हालत में उसे नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया तब उसने पुलिस को आपबीती बतायी.
इस मामले में थाना सेक्टर 24 में युवती के पिता ने उसके मंगेतर के खिलाफ दुष्कर्म एवं दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
ये भी पढ़ें…प्रोपर्टी डीलर मर्डर केस : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने करवाई हत्या, पढ़ें… पूरा मामला
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




