ePaper

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 19 Nov 2017 3:39 PM (IST)
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

नोएडा : यूपी के नोएडा में एक महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को थाना दादरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक राम सेन सिंह ने आज यहां बताया कि जनपद बुलंदशहर की रहने वाली एक युवती का 10 वर्ष पूर्व बाल विवाह हुआ […]

विज्ञापन

नोएडा : यूपी के नोएडा में एक महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को थाना दादरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक राम सेन सिंह ने आज यहां बताया कि जनपद बुलंदशहर की रहने वाली एक युवती का 10 वर्ष पूर्व बाल विवाह हुआ था. कुछ दिन बाद उसका पति किसी जुर्म में सजा के तहत जेल चला गया जिसके बाद युवती अपने गुजारे के लिए दादरी आ गयी.

रामसेन सिंह के अनुसार, युवती सूरजपुर स्थित एक कंपनी में काम करती है. जहां उसकी पहचान बृजेश नामक व्यक्ति से हुई. बृजेश ने उसे शादी का झांसा देकर करीबदो साल तक उसके साथदुष्कर्म किया. थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने जब उससे शादी करने के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया. इस बाबत पीड़िता ने थाना दादरी में मुकदमा दर्ज कराया है. सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें… नोएडा : महिला की हत्या कर शव यमुना एक्सप्रेस-वे पर फेंका

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola