ePaper

नोएडा : महिला की हत्या कर शव यमुना एक्सप्रेस-वे पर फेंका

Updated at : 19 Nov 2017 3:31 PM (IST)
विज्ञापन
नोएडा : महिला की हत्या कर शव यमुना एक्सप्रेस-वे पर फेंका

नोएडा :यूपी के नोएडा में एक महिला की हत्या कर अज्ञात बदमाशों ने उसके शव को यमुना एक्सप्रेस वे पर फेंक दिया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस उपाधीक्षक जेवर जगतराम जोशी ने बताया कि आज सुबह थाना रबुपुरा पुलिस […]

विज्ञापन

नोएडा :यूपी के नोएडा में एक महिला की हत्या कर अज्ञात बदमाशों ने उसके शव को यमुना एक्सप्रेस वे पर फेंक दिया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस उपाधीक्षक जेवर जगतराम जोशी ने बताया कि आज सुबह थाना रबुपुरा पुलिस को सूचना मिली कि यमुना एक्सप्रेस वे पर खेडा अंडरपास के पास करीब 30 वर्षीय एक महिला का शव पड़ा है.

सीओ ने बताया कि महिला के हाथ पर बीके, एसके लिखा हुआ है. उसकी शिनाख्त का प्रयास जारी है. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को यमुना एक्सप्रेस वे पर फेंक दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola