ePaper

डासना टोल प्लाजा : भाजपा विधायक के साथ कहासुनी के बाद टोल कर्मचारी फरार

Updated at : 23 Oct 2017 11:13 AM (IST)
विज्ञापन
डासना टोल प्लाजा : भाजपा विधायक के साथ कहासुनी के बाद टोल कर्मचारी फरार

गाजियाबाद : गाजियाबाद में एक टोल प्लाजा पर कथित रूप से अवैध तरीके से टोल जमा करने के मामले में भाजपा विधायक से हुई कहा सुनी के बाद टोल प्लाजा के कर्मचारी वहां से भाग गये और कई घंटे तक बूथ खाली रहा. बहरहाल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने कहा कि एजेंसी टोल जमा […]

विज्ञापन

गाजियाबाद : गाजियाबाद में एक टोल प्लाजा पर कथित रूप से अवैध तरीके से टोल जमा करने के मामले में भाजपा विधायक से हुई कहा सुनी के बाद टोल प्लाजा के कर्मचारी वहां से भाग गये और कई घंटे तक बूथ खाली रहा. बहरहाल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने कहा कि एजेंसी टोल जमा करने के लिए अधिकृत है. इस दौरान गाजियाबाद जिला में राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर स्थित डासना का बूथ खाली रहा और कई वाहन बिना टोल चुकाये ही वहां से आते-जाते रहे. विधायक दलबीर सिंह ने कहा कि दोपहर बाद जब वह टोल बूथ पहुंचे तब वहां लंबी कतार लगी थी और उन्होंने कर्मचारियों से देरी का कारण पूछा था.

उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि उन्हें बताया गया है कि वे लोग टोल जमा करने के लिये अधिकृत नहीं हैं और उनकी मियाद काफी समय पहले खत्म हो चुकी है और लिया जा रहा टोल वैध नहीं है. उन्होंने बताया कि मेरी पहचान जानने के बाद वे वहां से फरार हो गये जिससे संदेह और बढ गया। इसलिए मैंने जिलाधीश ऋतु माहेश्वरी से बात की और घटना से उन्हें अवगत कराया तथा मामले में उनसे जांच का अनुरोध किया. ऋतु माहेश्वरी ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी.

यह भी पढ़ें-
यूपी : योगी सरकार ने दिये कुपोषण मुक्त गांव बनाने के निर्देश

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola