UP Politics : कांग्रेस-सपा पर वार, बीजेपी की तारीफ, क्या है मायावती के मन में

Updated:
विज्ञापन
MAYAWATI

बसपा सुप्रीमो मायावती

UP Politics : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस और सपा पर जोरदार हमला किया है जबकि बीजेपी की तारीफ की है. जानें क्या कहा उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने

विज्ञापन

UP Politics : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला करते हुए सवाल किया कि जब सपा ने मुझ पर हमला कराया था, उस वक्त कांग्रेस कहां थी. बसपा प्रमुख ने से सवाल सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर किया है. उन्होंने लिखा- सपा जिसने 2 जून 1995 में बीएसपी द्वारा समर्थन वापसी पर मुझ पर जानलेवा हमला कराया था तो इस पर कांग्रेस कभी क्यों नहीं बोलती है? जबकि उस दौरान केंद्र में रही कांग्रेसी सरकार ने भी समय से अपना दायित्व नहीं निभाया था. एक के बाद एक मयावती ने कई सवाल किए

मायावती का सवाल

  1. जातीय जनगणना के बाद, क्या कांग्रेस SC, ST व OBC वर्गों को वाजिब हक दिला पायेगी? जो SC/ST आरक्षण में वर्गीकरण व क्रीमीलेयर को लेकर अभी भी चुप्पी साधे हुए है.
  2. उस समय सपा के आपराधिक तत्वों से बीजेपी सहित समूचे विपक्ष ने मानवता व इन्सानियत के नाते मुझे बचाने में जो अपना दायित्व निभाया तो इसकी कांग्रेस को बीच-बीच मे तकलीफ क्यों होती रहती है?
  3. क्योंकि उस समय केंद्र की कांग्रेसी सरकार की भी नीयत खराब हो चुकी थी, जो कुछ भी अनहोनी के बाद यहां यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाकर, पर्दे के पीछे से अपनी सरकार चलाना चाहती थी, जिनका यह षड़यंत्र बीएसपी ने फेल कर दिया था.

इससे पहले क्या कहा था मायावती ने?

रविवार को मायावती ने एक्स पर सपा और कांग्रेस को घेरा. प्रयागराज में आयोजित ‘संविधान सम्मान सम्मेलन’ को लेकर दोनों पार्टियों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि लोग इनके चाल और चरित्र को लेकर सजग रहें. उनकी पार्टी सपा एवं कांग्रेस जैसे दलों के साथ अब किसी भी चुनाव में कोई गठबंधन नहीं करेगी.

Read Also : Caste Census : मायावती का राहुल गांधी से सवाल- सालों तक सत्ता में रहे, क्यों नहीं कराई जाति जनगणना

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola