Mahakumbh Mela 2025 : महाकुंभ में पुलिस ने नहीं की लाठीचार्ज, झारखंड के पुराने वीडियो को वायरल करने वाले पर कार्रवाई
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 10 Feb 2025 7:35 AM
महाकुंभ की तस्वीर
Mahakumbh Mela 2025 : महाकुंभ से संबंधित भ्रामक पोस्ट और अफवाहें फैलाने वालों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है. सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही गलत सूचनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है. झारखंड के धनबाद में हुई एक पुरानी घटना के वीडियो को भ्रामक रूप से महाकुंभ से जोड़कर वायरल किया जा रहा था.
Mahakumbh Mela 2025 : प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 से संबंधित भ्रामक पोस्ट और अफवाहें फैलाने वालों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है. उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार के निर्देशानुसार सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही गलत सूचनाओं की मॉनिटरिंग की जा रही है. दोषियों को चिन्हित किया जा रहा है. उनके विरुद्ध कार्रवाई की तैयारी चल रही है.
सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही थी झूठी अफवाहें
मॉनिटरिंग के दौरान यह पाया गया कि कुछ एक्स अकाउंट्स ने झारखंड के धनबाद में हुई एक पुरानी घटना के वीडियो को भ्रामक रूप से प्रयागराज महाकुंभ से जोड़कर वायरल किया. इन पोस्ट में यह झूठा दावा किया गया कि महाकुंभ में अपने गुमशुदा परिजनों की तलाश कर रहे श्रद्धालुओं को योगी सरकार की पुलिस बेरहमी से पीट रही है. जब इस वीडियो की फैक्ट चेकिंग की गई, तो यह धनबाद, झारखंड का निकला, जहां 01 जनवरी 2025 को स्थानीय पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया था. कुंभ मेला पुलिस ने अपने आधिकारिक अकाउंट से इस वीडियो को खारिज किया.
उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि धूमिल करने की कोशिश
प्रशासन ने इसे राज्य सरकार और पुलिस की छवि खराब करने और जनता में गलत सूचना फैलाने का षड्यंत्र माना. इस मामले में 14 एक्स अकाउंट को चिन्हित कर कोतवाली कुंभ मेला में अभियोग रजिस्टर्ड किया गया. मामले पर कार्यवाही शुरू कर दी गई है.
भ्रामक पोस्ट करने वाले 14 एक्स अकाउंट
- Sanjay Kalyan (@sanjaykalyan_)
- किरण पट्टनायक (@kiran_patniak)
- Mahfooz Hasan (@MahfoozHasan16)
- R.N SONU ANSARI (@RNSONUANSARI1)
- बोलता बहुजन (@BoltaBahujan_)
- Zuber Khan (@ZuberKh14482101)
- शुभम कोरी (@D9cqyCj2Rd8zP3d)
- Satyapal Arora (@JanAwaaz3)
- Naveen Mishra (@NaveenM96466923)
- Ghanshyam Kumar (G.K. Bhartiya) (@gkbhartiya1992)
- लोकशाही मैं गुलाम (@india141951)
- DHARMESH SINGH (@dharmeshkumar37)
- Md Zubair Akhtar (@zubairakhtar_)
- Anand Kamble (@AKamble72444)
फर्जी खबर फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि महाकुंभ से जुड़ी भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही जारी रहेगी. उत्तर प्रदेश पुलिस महाकुंभ 2025 को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. आम जनता से अपील करती है कि किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें. आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










