Mahakumbh 2025: स्वामी रामदेव की ऐसी डुबकी देख हंस पड़ी हेमा मालिनी, वीडियो हो रहा वायरल
Published by : Pritish Sahay Updated At : 30 Jan 2025 9:55 PM
Mahakumbh 2025
Mahakumbh 2025: संगम में डुबकी लगाते समय बाबा रामदेव के बालों की इस अदा पर खूब हंसी हेमा मालिनी. आप के लोग भी मुस्कुराने लगे. आप भी देखें वायरल वीडियो.
Mahakumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में करोड़ों श्रद्धालु ने आस्था की डुबकी लगाई है. आम लोगों से लेकर नेता-मंत्री, पंडित-पुरोहित समेत बॉलीवुड और हॉलीवुड तक कई नामचीन लोगों ने संगम में पवित्र स्नान किया है. इस शादी स्नान में मथुरा से सांसद और जानी मानी एक्ट्रेस हेमा मालिनी भी शामिल हुईं. उन्होंने मौनी अमावस्या के मौके पर संगम में डुबकी लगाई. उनके साथ योग गुरु स्वामी रामदेव भी थे.
स्वामी रामदेव के बाल उछालने पर हंस पड़ी हेमा मालिनी
योग गुरु स्वामी रामदेव ने महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई. डुबकी के बाद उन्होंने पानी में भीगे अपने बाल उछाले तो हेमा मालिनी हंस पड़ी. महाकुंभ के धार्मिक माहौल में एक हल्का-फुल्का पल सा महसूस होने लगा. वहां मौजूद सभी लोग मुस्कुराने लगे. योगगुरु बाबा रामदेव के बाल उछालने की कला देख सांसद हेमा मालिनी अपनी हंसी नहीं रोक पाई.
सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है वीडियो
योग गुरु बाबा रामदेव की यह बाल उछालने वाला वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. संगम में डुबकी के दौरान बाबा रामदेव के लंबे बालों को पानी में डालकर गीला करते हैं. इसके बाद बहुत तेजी ने उन्होंने अपने सिर को ऊपर किया. इस दौरान उनके बालों से पीछे खड़े लोगों के चेहरे पर पानी पड़ता है. हेमा मालिनी यह नजारा देख अपनी हंसी नहीं रोक पाईं. उन्होंने जोर से ठहाका लगा दिया. उनके साथ मौजूद दूसरे साधु लोग भी हंसने लगे. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










