महाकुंभ में स्वच्छता और सेवा में योगदान देने वालों को CM योगी करेंगे सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025: आज सीएम योगी महाकुंभ में सफाई और सेवाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सफाई और मेला कर्मियों को सम्मानित करेंगे, उनकी मेहनत और योगदान की सराहना करेंगे. इस मौके पर रेल मंत्री सहित कई मंत्री भी उपस्थित रहेंगे.

विज्ञापन

Mahakumbh 2025: संगम नगरी प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ का मेला का आज औपचारिक रूप से समाप्त होने जा रहा है. इस दिन को खास बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद मेला परिसर पहुंचकर उत्तम प्रदर्शन करने वाले मेला कर्मियों और सफाई कर्मियों को सम्मानित करने वाले हैं. इस कार्यक्रम के दौरान उनके साथ डिप्टी समेत कई अन्य मंत्री भी मौजूद रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी आज सुबह प्रयागराज पहुंच जाएंगे.

महाशिवरात्रि पर समाप्त हुआ महाकुंभ 

45 दिन से प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के मेले का समापन महाशिवरात्रि के दिन अमृत स्नान के साथ हुआ. इस मौके को यादगार बनाने के लिए मेला प्रशासन द्वारा मेला क्षेत्र में हेलीकॉप्टर द्वारा फूलों की बारिश की गई. लेकिन मेले की समाप्ति की औपचारिक घोषणा सीएम योगी के द्वारा 27 फरवरी के दिन की जा रही है. सीएम योगी उन सभी सफाई कर्मियों और मेला कर्मियों को सम्मानित करेंगे जिन्होंने महाकुंभ के मेले में सबसे अच्छा कार्य किया. महाशिवरात्रि के दिन दिनवायुसेना ने संगम में डुबकी लगाने आए श्रद्धालुओं और महाकुंभ के भव्य आयोजन को सम्मान दिया.

महाशिवरात्रि पर 1.35 करोड़ लोगों ने लगाई संगम में डुबकी 

महाशिवरात्रि के दिन बाकी दिनों के मुकाबले सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई. कल लगभग 1.35 करोड़ लोगों ने महाकुंभ के पवित्र संगम में स्नान किया है. 13 जनवरी से शुरू हुए इस 144 साल बाद आए महाकुंभ के त्रिवेणी संगम में इस वर्ष  66 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डुबकी लगाई है. महाकुंभ के इस सफल आयोजन के लिए सीएम योगी ने सभी को बधाई दी है.

यह भी पढ़े:महाकुंभ में हुए हादसे के बाद रेलवे अलर्ट, महाशिवरात्रि पर प्रयागराज से चलेंगी 350 से अधिक ट्रेनें  

यह भी पढ़े: Mahakumbh 2025: महाशिवरात्रि पर महाकुंभमें जनसैलाब, अमृत स्नान के लिए ऐसी है सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola