योगी आदित्यनाथ ने NCR के जिलों में आवागमन पर पूरी सतर्कता बरतने के दिये निर्देश
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 Jul 2020 2:55 PM
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के जिलों में आवागमन को लेकर पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं. मुख्यमंत्री योगी ने बृहस्पतिवार को यहां लोक भवन में उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहा कि एनसीआर के जिलों में सावधानी बरतकर कोविड-19 फैलने से रोका जा सकता है.

उन्होंने मेरठ मंडल के समस्त जिलों में 10 दिवसीय सघन सतर्कता अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिये हैं. उन्होंने निर्देश दिया कि अभियान की सफलता के लिए ग्राम पंचायत और वार्ड वार चिकित्सकीय जांच दल का गठन कर घर-घर जाकर चिकित्सकीय जांच की जाये.
मेरठ मंडल में अभियान की सफलता के लिए 15 हजार टीम गठित की जाएं. मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सरकारी एवं निजी संस्थानों में ‘हेल्प डेस्क’ की स्थापना को प्राथमिकता देते हुए उनका सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाये. योगी ने अस्पतालों की सेवाओं की निरंतर निगरानी किये जाने के निर्देश दिये हैं.
उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक जिले में एक पृथक-वास केंद्र को निरंतर सक्रिय रखते हुए उसके साथ सामुदायिक रसोई की व्यवस्था भी की जाये. मुख्यमंत्री ने पुलिस बल को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए सभी उपाय किए जाने और खाद्यान्न वितरण अभियान के आगामी चरण के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये.
उन्होंने निर्देश दिया कि खाद्यान्न वितरण अभियान को सुचारु ढंग से संचालित करते हुए सभी जरूरतमंदों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाये. उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई की पुख्ता व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए