World Environment Day 2023: पौधे रोपकर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, मेरी लाइफ अभियान शुरू

Updated at : 05 Jun 2023 5:43 PM (IST)
विज्ञापन
World Environment Day 2023: पौधे रोपकर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, मेरी लाइफ अभियान शुरू

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. एनसीसी कैडेट्स ने लखनऊ कैंट में पौधरोपण किया और जागरूकता के लिये नुक्कड़ नाटक किया. नगर निकाय निदेशालय में निदेशक नेहा शर्मा, राज्य शैक्षिक तकनीकी संस्थान में एसीएस दीपक कुमार ने पौधरोपण किया.

विज्ञापन
undefined

67 यूपी बटालियन एनसीसी के कर्मचारियों के साथ कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पुनीत श्रीवास्तव, और प्रशासनिक अधिकारी कर्नल सोमनाथ वशिष्ठ के नेतृत्व में एनसीसी कैडेटों ने 0लखनऊ छावनी के दिलकुशा गार्डेन में विश्व पर्यावरण दिवस और पर्यावरण के लिए मिशन लाइफ मनाया.

undefined

कार्यक्रम की शुरुआत प्लास्टिक और अन्य कचरे से लॉन की सफाई के साथ हुई1 इसके बाद पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा विषय पर चार एनसीसी कैडेट ने संक्षिप्त भाषण दिया. पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाने के लिए नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।

undefined

अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार ने राज्य शैक्षिक तकनीकी संस्थान निशातगंज लखनऊ परिसर में पौधरोपण और एक वाटिका का उद्घाटन किया. इस मौके पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद, निदेशक राज्य शैक्षिक तकनीकी संस्थान निशातगंज लखनऊ प्रताप सिंह बघेल, विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा जीएस नवीन कुमार भी मौजूद थे.

undefined

निदेशक नगरीय निकाय नेहा शर्मा ने निदेशालय परिसर में आम और कटहल का पौधा रोपित किया. उन्होंने आम जनमानस से अपने आसपास एक पौधा जरूर रोपित करने की अपील की. नेहा शर्मा ने आम और कटहल का पौधा रोपित कर उसके संरक्षण के लिए शपथ भी दिलाई. इस मौके पर अपर निदेशक नगरीय निकाय डॉ असलम अंसारी, उपनिदेशक डॉ सुनील यादव, सहायक निदेशक सविता शुक्ला भी मौजूद थीं.

undefined

पर्यावरण दिवस पर प्रदेश के कर्मचारियों, शिक्षकों ने पौधरोपण करके 75 जिलों में पुरानी पेंशन बहाली की मांग की. पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के संयोजनक जेपी पांडेय व प्रदीप सरल ने संयुक्त रूप से बताया कि पर्यावरण दिवस के अवसर पर कर्मचारियों/शिक्षकों ने अपने अपने जनपदों में पौधरोपण करे प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित किया. उप्र फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विस एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता सीपी श्रीवास्तव ने बताया कि संयुक्त मोर्चा के आवाह्न पर पूरे सूबे में पौधरोपण किया गया.

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola