ePaper

UP Weather: IMD ने जारी किया अलर्ट, कहीं दिन में चलेगी लू, कहीं आसमान से बरसेगी आग, जानें आज का मौसम

Updated at : 24 Feb 2023 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
UP Weather: IMD ने जारी किया अलर्ट, कहीं दिन में चलेगी लू, कहीं आसमान से बरसेगी आग, जानें आज का मौसम

Uttar Pradesh Weather Update: उत्तर प्रदेश के तापमान में अभी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. यूपी के कई जिलों में दोपहर के वक्त भीषण गर्मी का असर देखा जा सकता है.आइए जानते हैं लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, आगरा, गाजियाबाद का आज मौसम.

विज्ञापन

Uttar Pradesh Weather Update: उत्तर प्रदेश के तापमान में अभी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. यूपी के कई जिलों में दोपहर के वक्त भीषण गर्मी का असर देखा जा सकता है. फरवरी महीने के अंत से पहले ही दिन में तेज धूप निकल रही है. मौसम विभाग (IMD ) की माने तो इस साल उत्तर प्रदेश में हीट वेब यानि ज़्यादा गर्मी पड़ने वाली है. आइए जानते हैं लखनऊ (Lucknow), कानपुर (Kanpur), गोरखपुर (Gorakhpur), आगरा (Agra), गाजियाबाद (Ghaziabad), नोएडा (Noida), मेरठ (Meerut), वाराणसी (Varanasi) और प्रयागराज (Prayagraj) का आज मौसम.

लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam)

यूपी की राजधानी लखनऊ के मौसम में लगातार उतार चढ़ाव जारी है. जहां सुबह के वक्त हल्की ठंड महसूस की जा रही है, तो वहीं दोपहर के समय भीषण गर्मी और गर्म हवाएं चल रही है. मौसम विभाग की माने तो अगले 48 घंटों के लिए लखनऊ में मौसम साफ रहेगा. तेज धूप खिलेगी. बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है. इसी के साथ यहां का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहेगा.

कानपुर का मौसम (Kanpur Ka Mausam)

मौसम विभाग (IMD) की माने तो आज कानपुर में दिन में तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है. बीच-बीच में यहां मौसम में आज बदलाव देखने को मिल सकता है. कई इलाकों में हल्की बादल और धुंध छाए रहेंगे. लेकिन बारिश को कई अनुमान नहीं है. इसी के साथ यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

गाजियाबाद का मौसम (Ghaziabad Ka Mausam)

गाजियाबाद में अभी सुबह के समय में हल्के कोहरे छाए रहते हैं. लेकिन 8 बजे के बाद तेज धूप निकल रही है. यहां के लोगों को अभी से गर्मी का एहसास होने लगा है. इसी के साथ आज यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

प्रयागराज  और नोएडा (Prayagraj, Noida Weather)

बात करें संगम नगरी प्रयागराज की तो आज के दिन में तेज हवा चलेंगी, लेकिन मौसम साफ रहेगा. न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा. नोएडा की बात करें तो कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे, साथ ही धूप खिली रहेगी. यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

आगरा, मेरठ और वाराणसी का मौसम
Also Read: Uttar Pradesh Weather: लखनऊ में मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का पूर्वानुमान, जानिए आज UP में कैसा रहेगा मौसम

आगरा में आज बादल साफ रहेगा. यहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री  और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. मेरठ में सुबह में हल्की ठंड रहेगी. इसी के साथ अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 18 रहेगा. आज वाराणसी में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola