उफ सर्दी: कहीं बारिश का सितम, कहीं शीतलहरी से तकलीफ, न्यू ईयर पर भी राहत के आसार नहीं

Updated at : 29 Dec 2021 11:23 PM (IST)
विज्ञापन
उफ सर्दी: कहीं बारिश का सितम, कहीं शीतलहरी से तकलीफ, न्यू ईयर पर भी राहत के आसार नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में जारी बर्फबारी के चलते उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. आने वाले कुछ दिनों तक भीषण ठंड से राहत के आसार नहीं हैं. बारिश के कारण ठंड में और इजाफा होगा.

विज्ञापन
undefined

UP Weather Latest Update: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लेकर दूसरे जिलों में बूंदाबांदी ने ठंड को बढ़ा दी है. बुधवार को दिन में सूरज के दर्शन नहीं हुए. दिनभर ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा.

undefined

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में जारी बर्फबारी के चलते उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. आने वाले कुछ दिनों तक भीषण ठंड से राहत के आसार नहीं हैं. बारिश के कारण ठंड में और इजाफा होगा. आपके नए साल के जश्न पर कोरोना गाइडलाइंस के साथ कड़ाके की ठंड ब्रेक लगाने वाला है.

undefined

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है अगले 24 घंटे तक सर्दी का सितम जारी रहेगा. मंगलवार से समूचे उत्तर प्रदेश में बारिश हो रही है. सबसे ज्यादा बारिश वाराणसी में रिकॉर्ड की गई है. वहीं, बांदा में न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया.

undefined

बुधवार को भी राजधानी लखनऊ में बारिश हुई. लखनऊ के अलावा प्रदेश से दूसरे जिलों में भी बारिश हुई. बारिश और बर्फीली हवाओं ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है.

undefined

बारिश के कारण ठिठुरन बढ़ गई है. हालात ऐसे हैं कि लोग दिन में भी घरों में दुबके रहे. लखनऊ के अलावा कानपुर, हरदोई, उन्नाव, कौशांबी, प्रयागराज, झांसी में भी बारिश ने सर्दी का सितम कई गुना बढ़ाया है.

undefined

मौसम विभाग का कहना है कि नए साल के जश्न पर भीषण सर्दी का असर दिखेगा. आने वाले एक सप्ताह में ठंड के कम होने का अंदेशा नहीं है. कोहरे और धुंध के कारण भी भीषण ठंड में लोगों को काफी परेशानी हो रही है.

undefined

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश के औरेया, कन्नौज, कानपुर नगर और देहात, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, बाराबंकी, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती , बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, बस्ती, अम्बेडकर नगर, आजमगढ़, गोरखपुर, कौशांबी, देवारिया, और मऊ में बारिश होने का अनुमान है. बारिश के बीच ओलावृष्टि की वजह से गलन वाली ठंड जारी रहेगी.

Also Read: उत्तर प्रदेश में अगले सप्ताह तक सर्दी का सितम, बारिश से राहत नहीं, मैदानी इलाकों में निकलेगी धूप
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola