UP Weather Update: यूपी के कुछ इलाकों में धूप निकलने से ठंड से राहत, कल छाया रहेगा घना कोहरा
Published by : Amit Yadav Updated At : 31 Jan 2024 1:18 PM
बुधवार को धूप निकलने से ठंड से थोड़ी राहत मिली. लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार सुबह भी कई स्थानों पर घना कोहरा हो सकता है.
लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में बुधवार को धूप निकलने से ठंड से थोड़ी राहत मिली. लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार सुबह भी कई स्थानों पर घना कोहरा हो सकता है. सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच व आसपास के इलाकों में कोल्ड डे हो सकता है. बहराइच, लखीमपुर खीरी, बिजनौर मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत में घना कोहरा होने की संभावना है.
बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फर नगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास गरज और बिजली गिरने की संभावना है.
अपडेट हो रही है….
Also Read: IPS प्रशांत कुमार बने यूपी के नए कार्यवाहक डीजीपी, अखिलेश यादव ने सरकार पर किया कटाक्ष
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










