UP Breaking News Live: यूपी में तीन आईएएस के तबादले, ऋषिराज सिंह को सीडीओ अयोध्या बने
UP Breaking News Live Updates: यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
यूपी में तीन आईएएस के तबादले, ऋषिराज सिंह को सीडीओ अयोध्या बने
यूपी में तीन आईएएस का तबादला किया गया है. रिषिराज सिंह को सीडीओ अयोध्या बनाया गया है. आईएएस अनीता को एसीईओओ यूपी सीडा कानपुर बनाया गया है. एसीईओओ यूपी सीडा कानपुर प्रेम मीना का सीडीओ उन्नाव के पद पर तबादला किया गया है.
ज्ञानवापी केस- हाईकोर्ट ने वजूखाने के एएसआई सर्वे के मामले को सुनने योग्य माना
ज्ञानवापी केस: हाईकोर्ट ने वजूखाने के एएसआई सर्वे के मामले को सुनने योग्य माना है. जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच में बुधवार को सुनवाई हुई. कोर्ट ने अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी व अन्य विपक्षियों को नोटिस दिया है. हिंदू पक्ष ने वजूखाने का भी एएसआई सर्वे कराने की याचिका दाखिल की थी.
सीएम योगी ने किया किसान मेला का उद्घाटन
सीएम योगी ने केंद्रीय औषधि एवं सगंध पौधा संस्थान (CSIR – CIMAP) में किसान मेला का किया. इसमें लगभग 21 राज्यों से पांच हजार से ज्यादा किसान शामिल हो रहे हैं. औषधीय पौधों की खेती करने वाले किसानों के लिए सीमैप एक एरोमा मिशन ऐप भी लांच करेगा. जो किसानों और इंडस्ट्री के बीच एक पुल का काम करेगा.
प्रशांत कुमार यूपी के नए कार्यवाहक डीजीपी, विजय कुमार का आज है रिटायरमेंट
आईपीएस प्रशांत कुमार को यूपी का नया कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है. उनके पास अभी तक डीजी लॉ एंड आर्डर का कार्यभार था. वह यूपी चौथे कार्यवाहक डीजीपी बनाए गए हैं. इससे पहले विजय कुमार को कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया था. आज उनका रिटायरमेंट है. प्रशांत कुमार का कार्यकाल मई 2025 तक है.

IAS अभिषक सिंह लोकसभा चुनाव से पहले हुए एक्टिव, जौनपुर के लोगों को ले जाएंगे अयोध्या
यूपी के निलंबित IAS अभिषक सिंह लोकसभा चुनाव से पहलेएक्टिव हो गए हैं. उन्होंने जौनपुर के लोगों अयोध्या में रामलला के दर्शन कराने के लिए विशेष बस चलाई है. उन्होंने इसका विज्ञापन भी दिया है. बस को नाम दिया है जौनपुर निषाद रथ. अभिषेक सिंह सोशल मीडिया के चर्चित चेहरे हैं. हाल ही में सनी लियोनी के साथ एक डांस नंबर भी वायरल हुआ था.

ज्ञानवापी में धार्मिक अनुष्ठान पर आज आ सकता है फैसला, मुस्लिम पक्ष ने की है आपत्ति
ज्ञानवापी मामले में आज वाराणसी जिला न्यायालय में सुनवाई होगी. हिंदू पक्ष के वकील एडवोकेट सुभाष नंदन चतुर्वेदी के अनुसार हमने याचिका दायर की थी कि व्यास परिवार के ‘तहखाने’ के संबंध में एक जिला मजिस्ट्रेट को रिसीवर बनाया जाए. ताकि वहां कोई अतिक्रमण न हो और कोई नुकसान न हो. साथ ही 1993 तक यहां होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों को फिर से शुरू किया जाए. जिला न्यायालय ने 17 दिसंबर को आदेश पारित किया था और जिला मजिस्ट्रेट को रिसीवर नियुक्त किया था. मंगलवार को मुस्लिम पक्ष ने हमारी मांग पर आपत्ति जताई थी. हमने सभी संबंधित साक्ष्य जमा कर दिए हैं. आज उस पर एक आदेश आने की उम्मीद है. आज लंच के बाद ऑर्डर आने की संभावना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए