ePaper

UP Weather Update: पश्चिमी यूपी-पूर्वांचल में बरसेंगे बादल, यहां बिजली गिरने के आसार, जानें अपने शहर का मौसम

Updated at : 13 Aug 2023 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
UP Weather Update: पश्चिमी यूपी-पूर्वांचल में बरसेंगे बादल, यहां बिजली गिरने के आसार, जानें अपने शहर का मौसम

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रविवार को पीलीभीत, रामपुर और सहारनपुर उसके आस पास के क्षेत्र भी इस दौरान मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा अमरोहा, बदायूं, बहराइच और बलरामपुर जिले में बादल गरजने के साथ साथ बिजली गिरने की भी संभावना है.

विज्ञापन

UP Weather Update: यूपी के मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है. अगस्त का महीना अभी तक राहत वाला साबित हुआ है. हालांकि कई जगह बहुत तेज बारिश के बाजूद कई जगह बादल नाममात्र के ही बरसे हैं. इस वजह से लोग परेशान हैं. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक प्रदेश में 13 अगस्त को कई जगह बारिश हो सकती है. प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में बारिश के आसार है, जिसमें से एक दो जगहों पर तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है.

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रविवार को बरेली, बिजनौर, लखीमपुर खीरी और मुरादाबाद, में तेज बारिश हो सकती है. ऐसे ही पीलीभीत, रामपुर और सहारनपुर उसके आस पास के क्षेत्र भी इस दौरान मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा अमरोहा, बदायूं, बहराइच और बलरामपुर जिले में बादल गरजने के साथ साथ बिजली गिरने की भी संभावना है. संभल, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, शामली, सीतापुर, श्रावस्ती और आसपास के क्षेत्र में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती हैं. वहीं महाराजगंज, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, संतकबीर नगर और सहारनपुर में गरज चमक के साथ बिजली गिर सकती है. इसके साथ ही बरेली, बस्ती, बिजनौर, देवरिया, गोंडा, गोरखपुर, कुशीनगर और लखीमपुर खीरी में बिजली गिरने के आसार है.

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 14 अगस्त को पश्चिमी यूपी में पूर्वी यूपी की अपेक्षा ज्यादा जगह बारिश के आसार हैं. वहीं पश्चिमी यूपी में इस दौरान एक दो स्थानों पर तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है. 15 अगस्त के दिन पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार है. इसके बाद 15 अगस्त को कहीं भी तेज बारिश का अलर्ट नहीं है. 16, 17 और 18 अगस्त के दिन भी पूर्वी यूपी में ज्यादा जगह बारिश के आसार हैं, जबकि पश्चिमी यूपी में भी कई जगह गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है.

विज्ञापन
Sanjay Singh

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola