UP Weather Today: यूपी में आज तेज धूप बढ़ाएगी तापमान, लखनऊ में आसमान रहेगा साफ, जानें मौसम का हाल
UP Weather Today: मौसम विभाग के अनुसार यूपी के ज्यादातर हिस्सों में आज मौसम शुष्क ही रहेगा. मौसम विभाग की ओर से कोई खास चेतावनी जारी नहीं की गयी है. अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.
UP Weather Today: उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज मौसम शुष्क रहेगा. प्रदेश में आज बारिश होने के आसार नहीं है. आज तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. हालांकि यूपी के कुछ इलाकों में अब भी आसमान में बादल दिखने को मिलेगा. जहां-तहां हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार यूपी के ज्यादातर हिस्सों में आज मौसम शुष्क ही रहेगा. मौसम विभाग की ओर से कोई खास चेतावनी जारी नहीं की गयी है. अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. बता दें कि गुरुवार की सुबह नोएडा और गौतमबुद्ध नगर जनपदों में हल्की-फुल्की बारिश हुई थी. लेकिन अब अब मौसम साफ है.
यूपी की राजधानी लखनऊ में आसमान साफ रहेगा. दिनभर धूप निकलेगी. यहां बारिश की संभावना नहीं है. लखनऊ में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं प्रयागराज में अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. प्रयागराज में आसमान साफ रहेगा. हालांकि शनिवार को यहां बादल आसमान में छाए रहने की संभावना हैं. लेकिन बारिश का अनुमान नहीं है. गोरखपुर में भी आज दिनभर धूप निकलेगी. यहां पर अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.
Also Read: UP Weather Live: उत्तर प्रदेश में आज होगी धूप, आंधी-बारिश की चेतावनी नहीं, जानें मौसम अपडेट
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले 5 दिनों तक बारिश की उम्मीद बहुत कम है. पश्चिमी विक्षोभ के लौट जाने के कारण तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. UP का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने की संभावना है. UP का मौसम एक सप्ताह तक शुष्क रहने वाला है. इस दौरान मौसम का पारा तो बढ़ेगा लेकिन यह सामान्य से कम रहेगा. बता दें कि पिछले दिनों यूपी समेत देश के कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली थी. इस बारिश की वजह से किसानों की फसलों का काफी नुकसान हुआ है. किसानों की खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों और खरीफ की फसल बर्बाद हो गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










