Live Updates

UP Weather Live: उत्तर प्रदेश में आज होगी धूप, आंधी-बारिश की चेतावनी नहीं, जानें मौसम अपडेट

Updated:
विज्ञापन

UP Weather Live: यूपी के मौसम में उतार चढ़ाव की स्थिति लगातार जारी है. मार्च में बारिश और ओलावृष्टि के बाद अप्रैल में भी बारिश और धूप के बीच आंखमिचौली जारी है. प्रदेश के कुछ संभागों में आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है. वहीं कुछ जगह पर तेज हवा चलने की संभावना जतायी गयी है. जबकि अधिकांश हिस्से में तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा. हालांकि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद कुछ क्षेत्रों में उसका असर यूपी में देखा जा सकता है. पूर्वी उत्तरी और दक्षिणी उत्तर प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

विज्ञापन

UP के ज्यादातर हिस्सों में आज मौसम साफ रहेगा

यूपी के कुछ इलाकों में बादल दिखने के आसार है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज मौसम शुष्क ही रहेगा. अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं आने वाला है. हालांकि गुरुवार की सुबह नोएडा और गौतमबुद्ध नगर जनपदों में हल्की-फुल्की बारिश हुई थी.

UP Weather Today: यूपी में आज तेज धूप बढ़ाएगी तापमान, लखनऊ में आसमान रहेगा साफ, जानें मौसम का हाल

लखनऊ में बारिश की संभावना नहीं

लखनऊ में आज तेज धूप होगी. तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. अप्रैल के महीने में मई-जून जैसी गर्मी पड़ रही है. शहरवासियों को गर्मी से हल्का सा राहत मिल सकता है. आज पूरे दिन हवा चलेगी. बारिश की उम्मीद नहीं है.

UP Weather Live: प्रयागराज का मौसम

प्रयागराज में आज तेज धूप खिली रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार आज बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. हालांकि शनिवार तक प्रयागराज में हल्की बारिश होने के आसार है.

UP Weather Live: क्या आज लखनऊ में बारिश होगी

मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. शनिवार तक बारिश होने की संभावना जतायी है. आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

गाजियाबाद में हल्की बारिश

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आज धूप के साथ बीच-बीच में आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग की माने तो गाजियाबाद में गुरुवार को हल्की बारिश हो सकती है.

गोरखपुर में नहीं होगी बारिश

गोरखपुर में गुरुवार को बारिश नहीं होगी. सुबह से ही यहां तेज धूप निकली हुई है. मौसम विभाग की माने तो गोरखपुर का आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola