ePaper

UP Weather Forecast: यूपी में बदल रहे मौसम के रंग, कहीं बारिश-कहीं धूप, एनसीआर में काले बादलों ने डेरा डाला

Updated at : 08 May 2023 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
UP Weather Forecast: यूपी में बदल रहे मौसम के रंग, कहीं बारिश-कहीं धूप, एनसीआर में काले बादलों ने डेरा डाला

UP Weather Forecast: आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक दानिश के मुताबिक फिलहाल राजधानी लखनऊ सहित अन्य स्थानों में सोमवार को तापमान में बहुत बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. लखनऊ, प्रयागराज, मेरठ में दोपहर या शाम के वक्त आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे.

विज्ञापन

UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ के असर के बाद अब एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है. राज्य में नई दिल्ली से सटे एनसीआर में बारिश और हवाओं के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली है. सोमवार सुबह यहां तेज हवाओं के साथ काले बादलों ने डेरा डाला रखा है. कई इलाकों में गरज के साथ बारिश हो रही है. इस वजह से पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं अन्य स्थानों पर तापमान में इजाफा दर्ज किया गया है. हालांकि लू की स्थिति नहीं है. मौसम में विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं के कारण लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है.

चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र की वजह से मौसम में बदलाव

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. इसके प्रभाव में 8 मई की सुबह तक उसी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. यह 9 मई तक धीरे-धीरे गहरे कम दबाव में और आगे एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा. इसके उत्तर-पूर्व दिशा में फिर से मुड़ने के बाद बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों तक उत्तर दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है. चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर राजस्थान पर निचले स्तर पर बना हुआ है. एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तमिलनाडु तट के पास बंगाल की उत्तर पश्चिमी खाड़ी पर बना हुआ है.

लखनऊ में हल्के बादलों के साथ धूप-हवा की स्थिति

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक दानिश के मुताबिक फिलहाल राजधानी लखनऊ सहित अन्य स्थानों में सोमवार को तापमान में बहुत बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. लखनऊ, प्रयागराज, मेरठ में दोपहर या शाम के वक्त आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे. आने वाले दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा. फिलहाल सोमवार को लखनऊ और आसपास के जनपदों में बारिश की स्थिति नहीं है.

Also Read: अनोखा मंदिर: यहां आंख-मुंह पर पट्टी बांधकर पुजारी करते हैं पूजा, देव दर्शन करने पर जा सकती है जान, जानें रहस्य
एनसीआर में बदला मौसम

रविवार को आसमान साफ रहा और धूप निकली. सोमवार सुबह हवाएं चलने के साथ धूप निकली. फिलहाल इसी तरह का मौसम रहने के आसार हैं. एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद में धूल भरी आंधी, गरज के साथ बारिश की स्थिति के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. यहां रविवार शाम हवाओं की रफ्तार 30 से 45 डिग्री किमी प्रति घंटा होने को लेकर अलर्ट जारी किया गया. इससे पहले एनसीआर में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिली.

यूपी के प्रमुख शहरों में सोमवार को मौसम का हाल

  • लखनऊ में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री

  • आगरा में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री

  • कानपुर में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री

  • प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री

  • वाराणसी में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री

  • बरेली में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री

  • मेरठ में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री

  • गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री

  • नोएडा में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री

विज्ञापन
Sanjay Singh

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola