UP Election 2022: 2017 से अलग है इस बार का विधानसभा चुनाव, मतदान केंद्रों में किये गये ये खास इंतजाम

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Feb 2022 6:15 AM

विज्ञापन

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में चुनाव आयोग ने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए खास व्यवस्था की है. इसके अलावा, इस बार डोरस्टेप वोटिंग की भी सुविधा दी गई है.

विज्ञापन

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का शंखनाद हो चुका है. 14 फरवरी को 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है. ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस बार मतदाताओं को कौन-कौन सी सुविधाएं दी गई हैं…

डोरस्टेप वोटिंग की सुविधा

चुनाव आयोग ने इस बार 80 साल से अधिक वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और कोरोना संक्रमण से पीड़ित लोगों के लिए डोरस्टेप वोटिंग की शुरुआत की है. इसके तहत मतदाताओं को घर बैठे ही पोस्टल बैलेट के विकल्प की सुविधा मिलेगी. इस दौरान वोटर की गोपनीयता का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा.

Also Read: UP Chunav 2022: नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता की प्रतिष्ठा दांव पर, तीसरी बार बनेंगे विधायक?
मतदान के समय में एक घंटे का इजाफा

चुनाव आयोग ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए मतदान का समय एक घंटे बढ़ा दिया गया है. चुनाव ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारियों को बूस्टर डोज दिया गया है. मतदान केंद्र पर मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा, पोलिंग स्टेशन में 16 फीसदी का इजाफा किया गया है.

Also Read: UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण में 55 सीटों पर मतदान, पढ़ें 586 प्रत्याशियों के नाम और सीट
मतदेय स्थलों पर मास्क, सैनिटाइजर की व्यवस्था

  • कोविड-19 के को देखते हुए मतदेय स्थलों पर थर्मल स्कैनर, हैण्ड सैनिटाइजर, ग्लव्स, फेस मास्क, फेस शील्ड, पीपीई किट, साबुन, पानी आदि की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था की गई है.

  • मतदाताओं की सुविधा हेतु वोटर गाइड का भी वितरण किया गया है.

  • वोटर गाइड में कोविड-19 से सम्बन्धित डूज एण्ड डोण्ट्स का भी उल्लेख किया गया है.

पहली बार मतदाताओं को दी जाएगी चुनाव नियमों की पर्ची

पहली बार मतदाताओं को चुनाव नियमों की पर्ची दी जाएगी. इस बार के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के लिए ‘सुविधा ऐप’ पर ऑनलाइन नामांकन की सुविधा दी गई है. साथ ही चुनाव के दौरान किसी भी गलत गतिविधि के लिए सी-विजिल (C-Vigil) एप पर शिकायत दर्ज की जाएगी. इस ऐप के जरिए चुनाव में धांधली के अलावा आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी भी दे सकते हैं.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola