ePaper

लखनऊ निकाय चुनाव: लखनऊ मतदान के मामले में रहता है फिसड्डी, 2017 में सिर्फ 38.64 प्रतिशत हुई थी वोटिंग

Updated at : 04 May 2023 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
लखनऊ निकाय चुनाव: लखनऊ मतदान के मामले में रहता है फिसड्डी, 2017 में सिर्फ 38.64 प्रतिशत हुई थी वोटिंग

लखनऊ निकाय चुनाव 2023: राजधानी होने के बावजूद लखनऊ के मतदाता निकाय चुनाव में उदासीन नजर आते हैं. पिछले निकाय चुनाव में महज 38.64 प्रतिशत मतदान हुआ था. दरअसल लोकसभा, विधानसभा और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मुकाबले निकाय चुनाव में मतदाता उदासीन नजर आते हैं.

विज्ञापन

लखनऊ निकाय चुनाव 2023: यूपी निकाय चुनाव के प्रथम चरण का मतदान 37 जनपदों में जारी है. इनमें कुल 7592 पदों के लिए 44226 उम्मीदवारों का भाग्य का फैसला ईवीएम और बैलेट बॉक्स में बंद हो रहा है. राजधानी लखनऊ सहित 10 शहरों में मेयर पद को लेकर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. इस बीच जिस तरह से पिछले चुनाव में मतदाताओं की उदासीनता देखी गई थी, उसे लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस बार मतदान प्रतिशत में सुधार देखने को मिलेगा या फिर इस बार भी मतदाता घरों से बाहर निकलने में कम दिलचस्पी दिखाएंगे.

लखनऊ के मतदाता बाहर निकलने में दिखाते हैं कंजूसी

राजधानी होने के बावजूद लखनऊ के मतदाता निकाय चुनाव में उदासीन नजर आते हैं. पिछले निकाय चुनाव में मतदान की परीक्षा में लखनऊ 40 प्रतिशत भी हासिल नहीं कर पाया था. तब सिर्फ 38.64 प्रतिशत मतदान हुआ था. शहर में सबसे ज्यादा 49.50 प्रतिशत वोटिंग राजा बिजली पासी प्रथम वार्ड में हुई थी, जबकि सबसे कम 28.12 प्रतिशत मतदान जेसी बोस वार्ड में हुआ था. इस बार वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग से लेकर मुख्यमंत्री, सभी दलों के प्रमुख नेताओं और धर्मगुरुओं ने अपील की है.

पिछली बार प्रयागराज में हुआ था सबसे कम मतदान

दरअसल लोकसभा, विधानसभा और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मुकाबले नगरीय निकाय चुनाव में मतदाता उदासीन नजर आते हैं. राज्य निर्वाचन आयोग के तमाम प्रयासों के बावजूद निकाय चुनाव में बड़े पैमाने पर मतदान प्रतिशत नहीं बढ़ सका है. विधानसभा चुनाव 2022 में 61.24 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि उससे पहले वर्ष 2017 के निकाय चुनाव में 53 फीसदी वोटिंग हुई. इनमें में भी महानगर मतदान के मामल में फिसड्डी रहे. प्रदेश में गुरुवार को जिन 37 जनपदों में मतदान हो रहा है, उनमें पिछले चुनाव में महाराजगंज में सबसे अधिक 72.92 प्रतिशत और प्रयागराज में सबसे कम 34.20 फीसदी मतदान हुआ था.

पहले चरण में इन जिलों में हो रहा मतदान

शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर,अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर

विज्ञापन
Sanjay Singh

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola