UP News: अफजाल अंसारी की सजा पर फैसला सुरक्षित, धोखाधड़ी के मामले में मुख्तार के दोनों बेटों को राहत
एमपी/एमएलए कोर्ट द्वारा गैंगेस्टर मामले में अफजाल अंसारी को दी गई सजा के खिलाफ डाली गई याचिका पर हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखते हुए नयी तारीख दे दी है.
लखनऊ. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजीपुर के पूर्व सांसद अफजाल अंसारी की सजा के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित कर लिया है. कोर्ट अब इस मामले में 24 जुलाई को अपना फैसला सुनाएगी. गाजीपुर एमपी/एमएलए कोर्ट द्वारा गैंगेस्टर मामले में अफजाल अंसारी को दी गई सजा के खिलाफ डाली गई याचिका पर हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखते हु नयी तारीख दे दी है.
बीती 29 अप्रैल को विधायक कृष्णानंद राय वाराणसी के कोयला व्यापारी अजय रूंगटा के अपहरण मामले में दर्ज गैंगेस्टर केट में अफजाल को चार साल की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद अफजाल ने इस फैसले के खिलाफ एक याचिका हाईकोर्ट में दाखिल की थी, जिसकी आज सुनवाई हुई है. जानकारी के अनुसार, इससे पहले हाईकोर्ट में 4 जुलाई को सुनवाई हुई थी. फिर आज सुनवाई में कोर्ट ने बहस सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखते हुए 24 जुलाई की डेट दे दी है. अब 24 जुलाई को इस मामले में बड़ा फैसला आ सकता है. अफजाल अंसारी की सजा पर यदि रोक लगती है तो उनकी सांसदी बहाल हो जाएगी.
Also Read: इलाहाबाद HC का फैसला, दुष्कर्म पीड़िता को बच्चा पैदा करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, जानें पूरा मामला
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने माफिया मुख्तार अंसारी के दोनों बेटे उमर और अब्बास को धोखाधड़ी के मामले में राहत दी है. कोर्ट ने दोनों के खिलाफ शुरू की गई उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है. वहीं यूपी सरकार से जवाब मांगा है. याची की ओर से कोर्ट को बताया कि जिस मामले में उमर और अब्बास के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है, उस दौरान दोनों नाबालिग थे. दोनों बेकसूर हैं. कोर्ट ने मामले को विचारणीय मानते हुए यूपी सरकार से जवाब-तलब किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










