Hathras Stampede: जल्दी गिरफ्तार हो बाबा नारायण साकार हरि, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष का बयान
Hathras Stampede: यूपी के हाथरस जिले के सिंकदराराऊ तहसील में भोले बाबा को सत्संग में भगदड़ मचने से अबतक 123 लोगों की मौत को चुकी है. जबकि 28 लोग घायल हैं. जानिए हादसे से जुड़ी ताजा जानकारी…
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष पहुंची हाथरस
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा भी हाथरस पहुंच गई हैं. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं यहां तथ्य तलाशने आई हूं. मैं प्रशासन से बात कर रही हूं. अगर मुझे लगता है कि प्रशासन की रिपोर्ट में कुछ कमी है, तो हम (NCW) खुद तथ्य खोजेगा. उन्होंने कहा कि महिलाएं बोलने के लिए आगे नहीं आ रही हैं. वो कह रही हैं कि सेवा में चले गए तो चले गए. उनके परिवार वाले भी यही कह रहे हैं. ऐसे में आप सोच सकते हैं कि अशिक्षा कितनी है. कुछ लोगों से बात की तो लोगों ने कहा कि हम तो 10 साल से सेवा कर रहे थे. बहुत मुश्किल हैं उनको आगे लाकर शिकायत कराना.
नोएडा जिला अस्पताल में भी दो मरीज भर्ती
हाथरस भगदड़ में घायल हुई दो महिलाओं को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सीएमएस डॉ. रेखा अग्रवाल के अनुसार हाथरस से दो महिलाएं आई हैं. इनको मानसिक आघात ज्यादा है, क्योंकि इनके परिवार के दो सदस्य घटना में मारे गए. उन्हें आईसीयू में भर्ती करके इलाज किया जा रहा है.
नोएडा जिला अस्पताल में भी दो मरीज भर्ती
हाथरस भगदड़ में घायल हुई दो महिलाओं को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सीएमएस डॉ. रेखा अग्रवाल के अनुसार हाथरस से दो महिलाएं आई हैं. इनको मानसिक आघात ज्यादा है, क्योंकि इनके परिवार के दो सदस्य घटना में मारे गए. उन्हें आईसीयू में भर्ती करके इलाज किया जा रहा है.
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने हाथरस हादसे पर जताया दु:ख
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाथरस में हुए हादसे पर दु:ख जताया है. उन्होंने दु:खद हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शोक संदेश भेजा. व्लादिमीर पुतिन ने लिखा है कि ‘उत्तर प्रदेश में दु:खद दुर्घटना पर शोक संवेदना स्वीकार करें. उन्होंने आगे लिखा है कि इस घटना के मृतकों के निकट संबंधियों और प्रियजनों के लिए सहानुभूति व्यक्त करता हूं. साथ ही सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’
हाथरस हादसे की ज्यूडिशियल इंक्वायरी होगी: सीएम योगी
सीएम योगी ने प्रेंस कांफ्रेंस में कहा कि हाथरस हादसे की न्यायिक जांच भी होगी. यदि ये हादसा है तो उसके पीछे कौन जिम्मेदार है और अगर हादसा नहीं तो साजिश किसकी है, इसके लिए न्यायिक जांच होगी. ये जांच हाईकोर्ट के एक रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में होगी. जिसमें प्रशासन और पुलिस के रिटायर्ड सीनियर अधिकारी भी रहेंगे. ज्यूडिशियल इंक्वायरी का नोटिफिकेशन बुधवार को ही शासन से जारी हो जाएगा. साथ ही इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए उनके माध्यम से एक सुझाव और एसओपी बनाई जाएगी, जिसे आगे इस प्रकार के आयोजनों में लागू किया जाएगा.
इस तरह के आयोजन के लिए बनेगी एसओपी: सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि इस तरह का हादसा दोबारा न हो, इसके लिए एसओपी बनाई जाएगी. हाथरस में हादसा हुआ या साजिश इसकी भी जांच होगी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए