लखनऊ वालों ध्यान दें, 26 अगस्त को बारावफात के जुलूस के चलते बदलेंगे कई रूट, यहां देखें पूरा डायवर्जन प्लान
बारावफात पर लखनऊ में कई रूट डायवर्ट रहेंगे
UP News: 26 अगस्त को बारावफात के मौके पर लखनऊ के पुराने शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव होंगे. मदहे-सहाबा जुलूस के कारण कई प्रमुख रास्ते बंद रहेंगे और वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी. यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों का सुझाव दिया है.
UP News: लखनऊ में 26 अगस्त को बारावफात यानी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर पुराने लखनऊ की ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी. मदहे-सहाबा जुलूस के चलते सुबह 7 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक जरूरत के मुताबिक कई रास्तों पर वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी. जुलूस सुबह 10 बजे अमीनाबाद के झंडे वाले पार्क से शुरू होकर बाजारखाला क्षेत्र में समाप्त होगा. यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें. डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी के मुताबिक, यातायात से जुड़ी किसी भी सहायता के लिए 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है.
इन रास्तों से गुजरने वाले वाहन बदले जाएंगे
- कमला नेहरू क्रासिंग से नक्खास जाने वाला ट्रैफिक: मेफेयर तिराहा-विक्टोरिया स्ट्रीट होकर नक्खास की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे. इन्हें चौक और मेडिकल कॉलेज की ओर भेजा जाएगा.
- नक्खास तिराहा से नादान महल रोड और टुड़ियागंज: यहां जाने वाले वाहनों को अकबरी गेट और चरक चौराहा होकर जाना होगा.
- टुड़ियागंज तिराहा से नक्खास: वाहनों को गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज और मंसूर नगर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा.
- हैदरगंज (लालमाधव) तिराहा से नक्खास और ऐशबाग ईदगाह: इस मार्ग पर आवाजाही बंद रहेगी. वाहन बुलाकी अड्डा और मिल एरिया होकर जाएंगे.
- वाटर वर्क्स तिराहा से ऐशबाग ईदगाह: इस तरफ वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी.
मेडिकल कॉलेज और अमीनाबाद की तरफ भी बदलाव
- मेडिकल कॉलेज चौराहा से रकाबगंज पुल: सुभाष मार्ग होकर जाने वाले वाहनों को सिटी स्टेशन तिराहा और शाहमीना की तरफ भेजा जाएगा.
- अमीनाबाद पोस्ट ऑफिस तिराहा से रकाबगंज: मौलवीगंज होकर जाने के बजाय वाहन छतरी वाले चौराहे से अमीनाबाद-नजीराबाद होकर जाएंगे.
- रकाबगंज पुल से अमीनाबाद: इस दिशा में वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी. ट्रैफिक को नाका और मेडिकल कॉलेज की ओर मोड़ा जाएगा.
- कैसरबाग बस स्टैंड, गुईन रोड, नजीराबाद और अमीनाबाद चौराहा से झंडे वाला पार्क: इस तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे. इन्हें कैसरबाग-अशोकलाट-श्रीराम रोड या सिटी स्टेशन की ओर भेजा जाएगा.
ऐशबाग और हैदरगंज रूट पर भी रहेगा डायवर्जन
- ऐशबाग पुल से ईदगाह: वाहनों को ईदगाह की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी. इन्हें मोतीनगर, भूसामंडी और राजेंद्रनगर की ओर डायवर्ट किया जाएगा.
- बुलाकी अड्डा से हैदरगंज: इस मार्ग पर ट्रैफिक बंद रहेगा. वाहन टिकैतराय तालाब-मिल एरिया-एवररेडी होकर जाएंगे.
- मिल एरिया तिराहा से हैदरगंज: वाहनों को मीना बेकरी और राजाजीपुरम की तरफ भेजा जाएगा.
- राजेंद्रनगर चौराहा से ऐशबाग ईदगाह: इस रास्ते पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी.
- नाका चौराहा से राजेंद्रनगर, ऐशबाग पुल और ईदगाह: इस रूट पर भी रोक रहेगी. वाहनों को नत्था-मवैया होकर भेजा जाएगा.
पांडेयगंज और फूलमंडी से आने वालों के लिए भी रूट बदला
- नाका चौराहा से पांडेयगंज चौकी होकर रकाबगंज पुल: वाहनों को बांसमंडी-राजेंद्रनगर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा.
- फूलमंडी फ्लाईओवर से हैदरगंज: इस तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे. इन्हें विक्टोरिया स्ट्रीट और मेडिकल चौराहा होकर भेजा जाएगा.
- मिल एरिया तिराहा से हैदरगंज फ्लाईओवर: वाहनों को मीना बेकरी चौराहा होकर जाने की व्यवस्था रहेगी.
यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि 26 अगस्त को पुराने लखनऊ की ओर निकलने से पहले इन डायवर्जन को ध्यान में रखें और संभव हो तो वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें.
Also Read: यूपी के 3126 स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, प्राइमरी से उच्च प्राथमिक तक नए भवन के लिए जारी हुआ धनराशि
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए