UP Election 2022: पांचवें चरण में 407 स्नातक, सात उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता तक नहीं पता
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Feb 2022 7:03 PM
एडीआर ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में चुनाव लड़ने वाले 693 में से 685 उम्मीदवारों के शपथ पत्रों का विश्लेषण किया है. इसके मुताबिक पांचवें चरण में 693 में से 231 उम्मीदवार (34 फीसदी) पांचवीं से बारहवीं के बीच पढ़ाई की है.
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म ने पांचवें चरण के उम्मीदवारों से जुड़ी जानकारियां शेयर की है. एडीआर ने पांचवें चरण में चुनाव लड़ने वाले 693 में से 685 उम्मीदवारों के शपथ पत्रों का विश्लेषण किया है. एडीआर ने कहा है कि आठ उम्मीदवारों का शपथ पत्र स्पष्ट नहीं होने से उनका विश्लेषण नहीं किया जा सका है. एडीआर ने बताया है पांचवें चरण में 693 में से 231 उम्मीदवार (34 फीसदी) पांचवीं से बारहवीं के बीच पढ़ाई की है.
एडीआर के मुताबिक पांचवें चरण में 231 (34 %) उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता 5वीं और 12वीं के बीच घोषित की है. 407 (59 %) ने अपनी शैक्षिक योग्यता स्नातक और उससे ज्यादा बताई है. दो डिप्लोमा धारक हैं. 32 ने शैक्षिक योग्यता साक्षर और छह उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता असाक्षर घोषित की है. इसे अलावा सात उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता घोषित नहीं की है.
Also Read: ADR: पांचवें चरण के दागी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, मतदान से पहले देखें पार्टी और नेताओं की कुंडली
उम्र की बात करें तो 248 (36%) उम्मीदवारों की आयु 25 से 40 वर्ष के बीच है. 368 (54%) उम्मीदवारों ने आयु 41 से 60 वर्ष के बीच है. वहीं, 69 (10 %) उम्मीदवारों ने आयु 61 से 80 वर्ष के बीच घोषित की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










