Jewar Airport: पीएम मोदी आज रखेंगे एशिया के चौथे सबसे बड़े जेवर एयरपोर्ट की नींव, जानिए क्यों है खास

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास 25 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे. इसके साथ ही जानें जेवर एयरपोर्ट की क्या है खासियत....
Lucknow News: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 25 नवंबर को प्रदेशवासियों को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. पीएम आज गौतम बुद्ध नगर के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की आधारशिला रखेंगे. एशिया के चौथे सबसे बड़े एयरपोर्ट के भूमिपूजन कार्यक्रम में पीएम मोदी और सीएम योगी के अलावा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समेत राज्य सरकार के मंत्री और अन्य दिग्गज नेता शिरकत करेंगे.
जेवर एयरपोर्ट की खासियत की बात करें तो, यह देश का ही नहीं बल्कि एशिया का चौथा सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने जा रहा है. एयरपोर्ट पर कुल 8 रनवे होंगे. एयरपोर्ट की शुरुआत में 1 करोड़ 20 लाख यात्री सालाना यहां से हवाई सेवाओं लाभ उठाएंगे. इसके अलावा एयरपोर्ट को हाई स्पीड रेल लाइन से भी जोड़ने की योजना है. एयरपोर्ट पूरी तरह से डिजिटल टेक्नोलॉजी से लैस होगा. एयरपोर्ट दिल्ली से लगभग 80 किमी दूर है.
जेवर एयरपोर्ट न सिर्फ भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा, बल्कि एशिया का चौथा सबसे बड़ा एयरपोर्ट होने जा रहा है. एयरपोर्ट पर पैसेंजर के लिए वर्ल्ड क्लास सुविधाएं उपलब्ध होंगी. बता दें कि इस एयरपोर्ट से IGI और ग्रेटर नोएडा तक मेट्रो सेवा की सुविधा होगी. इतना ही नहीं दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का एक स्टेशन भी एयरपोर्ट पर बनाया जाएगा.
Also Read: Jewar Airport: वेस्ट यूपी के लोगों को फ्लाइट पकड़ने अब नहीं जाना होगा दिल्ली, मिलेगी जाम से मुक्ति
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता होगी. इसके अलावा एयरपोर्ट पर मल्टी मॉडल ट्रांजिट केंद्र होगा. मेट्रो और हाई स्पीड रेलवे के स्टेशन होंगे, टैक्सी, बस सेवा और निजी वाहन पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी.
Also Read: Jewar Airport: 25 नवंबर को एशिया के सबसे बड़े जेवर एयरपोर्ट का भूमि पूजन, इन खूबियों से होगा लैस
यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएपीएल) के सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन के मुताबिक, नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का पहला चरण सितंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा, जिसमें एक रनवे और सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता होगी. बता दें कि वाईआईएपीएल, ज्यूरिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट एजी की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी वाली सहायक कंपनी है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




