UP Breaking News Live: हाईकोर्ट ने अब्बास अंसारी के खिलाफ NSA रद्द करने की मांग पर यूपी सरकार ने मांगा जवाब

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक आज होगी. मंदिर समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा अयोध्या में मौजूद हैं. बता दें कि जनवरी में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रथम तल का कार्य 80 प्रतिशत पूरा हो जाएगा. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

हाईकोर्ट ने अब्बास अंसारी के खिलाफ NSA रद्द करने की मांग पर यूपी सरकार ने मांगा जवाब

मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी के खिलाफ NSA रद्द करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. हाईकोर्ट ने सुनवाई कर राज्य सरकार से जवाब मांगा है. 11 जनवरी 2024 को मामले में अगली सुनवाई होगी. चित्रकूट जेल में बंद अब्बास पर अवैध धन वसूली का आरोप है. जेल के अधिकारियों को डराने और धमकाने का भी आरोप है. 10 फरवरी 2023 को अब्बास के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था. NSA की कार्रवाई को अवैध बताते हुए रद्द करने की मांग की गई है.

ट्रकों की हड़ताल से लखनऊ में पेट्रोल की सप्लाई प्रभावित

लखनऊ में पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म हुआ. ट्रकों की हड़ताल के चलते पेट्रोल पंपों पर तेल नहीं पहुंच रहा है. इस वजह से हाहाकार मचा हुआ है. लखनऊ में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हुई है.

सहकारिता आंदोलन को नजरअंदाज करने वाले विकास की दौड़ में पिछड़े- सीएम योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर जिला सहकारी संघ लिमिटेड के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सहकारिता आंदोलन वास्तव में भारत के बुनियादी विकास की आत्मा रही है. जिन राज्यों ने सहयोग के वास्तविक महत्व को समझा, वे विकास की दौड़ में आगे बढ़े, जिन राज्यों ने इसे नजरअंदाज किया वे विकास की दौड़ में पिछड़ गए.

अखिलेश बोले- सपा का लक्ष्य भाजपा से लड़ना, गठबंधन में सम्मान के साथ आए आगे

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि.समाजवादी पार्टी का लक्ष्य बीजेपी से लड़ना रहा है. जब भी हमने किसी भी पार्टी से गठबंधन किया है, हम सम्मान के साथ एक साथ आए हैं. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के अपने सांसद दानिश अली को निलंबित करने पर उन्होंने कहा कि जब मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आ रहा था तो पत्र प्रसारित होने लगा.पर, ये सब चिंदू खाने की खबर है.

अखिलेश यादव ने उत्तरकाशी टनल हादसे में जिंदगियां बचाने वाले 12 रैट माइनर्स को किया सम्मानित

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को 12 रैट माइनर्स को सम्मानित किया. इन लोगों ने उत्तरकाशी टनल में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया था. इसके बाद इनके काम की पूरी दुनिया में प्रशंसा हुई थी. सपा ने 41 जिंदगियां बचाने वाले रैट माइनर्स को एक-एक लाख रुपए देने की घोषण की थी.

अमीनाबाद में तीन मंजिला इमारत में आग से हड़कंप

राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद क्षेत्र में एक रिहायशी इलाके में तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई. आग बुझाने का काम जारी है. सूचना मिलते ही आग बुझाने मौके पर स्थानीय पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम पहुंच गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola