UP Breaking News: दिल्ली में यूपी कोर ग्रुप की बैठक, अमित शाह, जेपी नड्डा, सीएम योगी मौजूद
Rakesh Rathore Arrested
UP Breaking News Live Updates: यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
दिल्ली में यूपी कोर ग्रुप की बैठक, अमित शाह, जेपी नड्डा, सीएम योगी मौजूद
यूपी में लोकसभा की बची हुई सीटों को लेकर मंथन जारी है. कोर ग्रुप की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य बैठक में शामिल हैं.
बसपा सांसद संगीता आजाद बीजेपी में शामिल, लालगंज से चुनी गई थीं
यूपी के लालगंज से बसपा सांसद संगीता आजाद सोमवार को बीजेपी में शामिल हो गई. उनके पति आजाद अरिमर्दन ने भी उनके साथ बीजेपी की सदस्यता ली है. दिल्ली में पति-पत्नी ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है. संगीता आजाद ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली है. इनके बीजेपी में जाने से पूर्वांचल में बीजेपी मजबूत होगी.
बसपा सांसद संगीता आजाद बीजेपी में शामिल, लालगंज से चुनी गई थीं
यूपी के लालगंज से बसपा सांसद संगीता आजाद सोमवार को बीजेपी में शामिल हो गई. उनके पति आजाद अरिमर्दन ने भी उनके साथ बीजेपी की सदस्यता ली है. दिल्ली में पति-पत्नी ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है. संगीता आजाद ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली है. इनके बीजेपी में जाने से पूर्वांचल में बीजेपी मजबूत होगी.
इलेक्शन कमीशन की बड़ी कार्रवाई, यूपी के गृह सचिव को हटाया
इलेक्शन कमीशन ने देश में लोकसभा चुनाव आचार संहिता लगने के बाद बड़ी कार्रवाई की है. सोमवार को आयोग ने उत्तर प्रदेश के गृह सचिव को हटा दिया है. वर्तमान में संजय प्रसाद प्रमुख सचिव गृह थे. उनकी जगह जल्द ही नए गृह सचिव की तैनाती आयोग करेगा. इसके अलावा यूपी के कई सीनियर पुलिस अफसर भी हटाए जा सकते हैं. इसके अलावा उत्तराखंड, गुजरात, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश को भी हटाया गया है. आयोग ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी को भी EC ने हटाया है.
सूचना आयुक्तों को कार्य आवंटन, दो-दो मंडल की मिली जिम्मेदारी
सूचना आयुक्तों को कार्य आवंटन कर दिया गया है. मोहम्मद नदीम को इलाहाबाद और मिर्ज़ापुर मंडल,राजेन्द्र सिंह को गोरखपुर और झांसी मंडल दिया गया है. सुधीर कुमार सिंह को बरेली और चित्रकूट मंडल, गिरजेश कुमार चौधरी को लखनऊ मंडल, राकेश कुमार को मेरठ मंडल , वीरेंद्र प्रताप सिंह को आगरा और अलीगढ मंडल, डॉ. दिलीप कुमार अग्निहोत्री को कानपुर और बस्ती, पदुम नारायण द्विवेदी को वाराणसी और सहारनपुर, स्वतंत्र प्रकाश को फैजाबाद और देवीपाटन मंडल, शकुंतला गौतम को मुरादाबाद और आजमगढ़ मंडल का प्रभार दिया गया है.
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास को शस्त्र लाइसेंस मामले में जमानत दी
यूपी के बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को शस्त्र लाइसेंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है. अब्बास के पास कई तरह की विदेशी बंदूकें थीं. इन्हें शूटिंग प्रतियोगिता के बहाने खरीदने का आरोप लगा था. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2023 में जमानत खारिज कर दी थी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए