अतीक अहमद को फर्जी एनकाउंटर का डर! सुप्रीम कोर्ट में सुरक्षा को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई टली
उमेश पाल हत्याकांड में नामजद आरोपी अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा ने अपने भाई सद्दाम और भतीजे अहद का भी बचाव किया था. जैनब ने कहा था, मेरी मां की तबीयत कई महीनों से खराब है.
लखनऊ. प्रयागराज के बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड में दोषी पूर्व सांसद अतीक अहमद की सुरक्षा के मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. अतीक अहमद की ओर से की गई मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई एक सप्ताह के लिए टाल दी है. जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की बेंच ने मामले की सुनवाई की. अतीक अहमद ने जान का खतरा बताते हुए उनको गुजरात की अहमदाबाद जेल से उत्तर प्रदेश ट्रांसफर नहीं किए जाने की मांग की है.
सुप्रीम कोर्ट में अतीक अहमद के तरफ से पैरवी कर रहे वकील हनीफ खान ने कोर्ट से कहा कि हमने अतिरिक्त दस्तावेज दाखिल किए हैं, कृपया उन पर गौर करें. वकील ने सुनवाई को टालने की मांग की. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई एक हफ्ते के लिए टाल दी. अतीक के वकील ने कहा कि कुछ एडिशनल डॉक्यूमेंट फाइल करने हैं.
आपको बता दें कि बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद के छोटे भाई और पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा ने दो दिन पहले यूपी पुलिस और एसटीएफ पर गंभीर आरोप लगाए थे. जैनब ने कहा था कि बरेली जेल में बंद मेरे पति अशरफ के साथ जेल ट्रांसफर के बहाने यूपी पुलिस और एसटीएफ किसी बड़े घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं. उसने आगे कहा था कि उमेश पाल हत्याकांड में मेरे पति को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है.
Also Read: अखिलेश यादव पहुंचे कोलकता, CM ममता बनर्जी से की मुलाकात, सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल
बातचीत के दौरान, उमेश पाल हत्याकांड में नामजद आरोपी अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा ने अपने भाई सद्दाम और भतीजे अहद का भी बचाव किया था. जैनब ने कहा था, मेरी मां की तबीयत कई महीनों से खराब है. सद्दाम ने काफी समय से मां को अस्पताल में भर्ती किया था और उन्हीं की देखभाल में ही लगा था. सद्दाम पिछले 4-5 महीने से बरेली भी अशरफ से मुलाकात करने नहीं गया है. जैनब फातिमा ने आरोप लगाया था कि उसका भाई बरेली में जरूर रहता था और अशरफ की देखभाल करता था लेकिन उसका उमेश पाल हत्याकांड से उसका कोई संबंध नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










