अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे तीन अधेड़ सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Author Agency|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

बांदा : उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के मटौंध कस्बे में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इसमें ट्रक की टक्कर लगने से एक पिकअप जीप में सवार तीन सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गयी तथा परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

बांदा : उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के मटौंध कस्बे में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इसमें ट्रक की टक्कर लगने से एक पिकअप जीप में सवार तीन सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गयी तथा परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गये.

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे मटौंध कस्बे में थाना कार्यालय से महज दो सौ मीटर दूर तिराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप जीप को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार तीन सगे भाई लक्ष्मी, रविकरन और नारायन (सभी की उम्र 50 से 55 साल के बीच) की मौके पर ही मौत हो गयी.

उन्होंने बताया कि हादसे में मृतकों के तीन अन्य परिजन गंभीर रूप से घायल भी हो गये हैं, जिन्हें इलाज के लिए कानपुर के एक अस्पताल रेफर किया गया है. एएसपी चौहान ने बताया कि सड़क हादसे का शिकार परिवार बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मझीवां गांव का रहनेवाला है और दिल्ली में सभी मजदूरी करते थे.

उन्होंने बताया कि ये लोग गांव में किसी व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए किराये की पिकअप जीप में सवार होकर दिल्ली से अपने गांव जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया.

चौहान ने बताया कि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया गया है तथा मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिये गये हैं.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola