बोलीं प्रियंका गांधी- UP में महिलाओं पर अत्याचार केवल सरकार बदलने के बाद ही रोका जा सकता है

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Nov 2021 6:40 AM

विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार केवल सरकार बदलने के बाद ही रोका जा सकता है.

विज्ञापन
undefined

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को चित्रकूट पहुंची. यहां उन्होंने कामदगिरी मंदिर की परिक्रमा की और चित्रकूट में पूजा-अर्चना की.

undefined

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को चित्रकूट में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. खास बात यह थी कि प्रियंका गांधी ने नाव पर ‘मैं एक लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ डायलॉग का आयोजन किया.

undefined

प्रियंका गांधी के सामने संवाद में शामिल महिलाओं ने अपनी समस्याओं को रखा और समाधान की मांग की. सबसे बड़ी बात यह रही कि प्रियंका गांधी ने सभी की बातों को सुना और समाधान का भरोसा भी दिया.

undefined

प्रियंका गांधी ने कहा कि जो सरकार आपके लिए कुछ नहीं कर रही है, उसे आगे बढ़ाने का क्या मतलब है? मैं आपसे यह बात करने आई हूं कि आप अपना मन बना लीजिए. आप आधी आबादी हैं. आपको हक नहीं मांगना है. राजनीति में आपकी भागीदारी सुनिश्चित है. अगर चुनाव में महिलाएं उतरेंगी तो समाज में बड़ा बदलाव आएगा. कोई भी या कोई राजनीतिक दल उन्हें रोक नहीं पाएगा.

undefined

‘मैं एक लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ संवाद के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महिलाओं को विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी भागीदारी दे रही है. यह शुरुआत है. लोकसभा चुनाव में 50 फीसदी महिलाओं को टिकट देंगे.

(रिपोर्ट- एस के इलाहाबादी , प्रयागराज)

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola