ePaper

UP चुनाव 2022 : प्रदेश में 5 करोड़ महिला वोटर्स तक पहुंचेगी कांग्रेस की 'लड़की हूं लड़ सकती हूं ब्रिगेड'

Updated at : 02 Nov 2021 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
UP चुनाव 2022 : प्रदेश में 5 करोड़ महिला वोटर्स तक पहुंचेगी कांग्रेस की 'लड़की हूं लड़ सकती हूं ब्रिगेड'

Varanasi: Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra speaks during 'Kisan Nyay Rally', in Varanasi, Sunday, Oct. 10, 2021. (PTI Photo)(PTI10_10_2021_000156B)

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की योजना है कि बूथ लेवल तक महिला जागरूकता अभियान चलाकर प्रदेश की आधी आबादी को पार्टी की खूबियों से रूबरू कराएं. "लड़की हूं, लड़ सकती हूं ब्रिगेड" में 7,500 महिला कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा. वह जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का जिम्मा निभाएंगी.

विज्ञापन

Lucknow News : यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सभी राजनीतिक दल किसी न किसी रणनीति के रास्ते मंजिल पाने की जुगत कर रहे हैं. कांग्रेस ने भी तैयारी कर रखी है. कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा दिया है.

कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी 13 नवंबर को लखनऊ में महिलाओं के साथ टाउनहॉल मीट करने जा रही हैं. उनका लक्ष्य है यूपी की 5 करोड़ महिलाओं तक पहुंचना. वह प्रदेश की आधी आबादी के माध्यम से सूबे में अपना रसूख गंवा चुकी पार्टी को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं. उनकी रैलियों में भी इसका असर दिख रहा है. हालांकि, राजनीतिक पंडितों का कहना है कि रैली की भीड़ को वोटर्स की संख्या की नज़र से नहीं देखना चाहिए.

कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों के मुताबिक, प्रियंका गांधी “लड़की हूं, लड़ सकती हूं ब्रिगेड” तैयार करेंगी. इसके माध्यम से वह यूपी के हर जनपद में महिला मतदाताओं को अपने खेमे में करने की कोशिश कर रही हैं. उनकी योजना है कि बूथ लेवल तक महिला जागरूकता अभियान चलाकर प्रदेश की आधी आबादी को पार्टी की खूबियों से रूबरू कराएं. “लड़की हूं, लड़ सकती हूं ब्रिगेड” में 7,500 महिला कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा. वह जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का जिम्मा निभाएंगी.

कांग्रेस पार्टी ने महिला वोटर्स को लक्ष्य बनाते हुए अपना घोषणा पत्र भी जारी किया था. उस घोषणा पत्र का रंग गुलाबी था. उसमें महिलाओं को “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” की थीम पर ही पार्टी से जोड़ने की कोशिश की गई है.

यहां तक की प्रियंका गांधी अपने प्रदेश भ्रमण के दौरान यूपी में हुए महिला विरोधी अपराधों पर आवाज़ बुलंद कर रही हैं. वह पहले घोषणा कर चुकी हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी विधानसभा सीटों पर महिला प्रत्याशियों को प्राथमिकता दी जाएगी. इसके मुताबिक, प्रदेश की 403 सीटों में से करीब 160 सीटों पर महिला उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. उन्होंने हर जनपद से महिला नेत्रियों को चुनाव के मैदान में उतरने के लिए आमंत्रित किया है.

Also Read: गैस की बढ़ती कीमत के बीच प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, यूपी में सरकार बनी, तो तीन सिलेंडर देंगे मुफ्त

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola