ePaper

बुलंंदशहर : प्रियंका गांधी से मिलने को उमड़ी भीड़, महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरा, प्रदेश में चलेगा अभियान

Updated at : 14 Nov 2021 3:23 PM (IST)
विज्ञापन
बुलंंदशहर : प्रियंका गांधी से मिलने को उमड़ी भीड़, महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरा, प्रदेश में चलेगा अभियान

इसमें आगरा, अलीगढ़ व मेरठ मंडल के 14 ज़िलों से पदाधिकारी मौजूद रहे. कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जमकर सूबे की योगी सरकार पर निशाना साधा.

विज्ञापन

Priyanka Gandhi Bulandshaher Visit : बुलंदशहर में रविवार को प्रतिज्ञा सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसमें आगरा, अलीगढ़ व मेरठ मंडल के 14 ज़िलों से पदाधिकारी मौजूद रहे. कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जमकर सूबे की योगी सरकार पर निशाना साधा.

बुलंदशहर के अनूप शहर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची हुई हैं. इस बीच उन्होंने मेरठ, आगरा और अलीगढ़ मंडल के कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं और चुनाव लड़ने के दावेदारों के साथ सीधा संवाद किया. यहां पर विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ ही महंगाई के विरोध में कांग्रेस के प्रदेश व्यापी अभियान की शुरुआत भी की. इसके बाद कल यानी 15 नवंबर को प्रियंका मुरादाबाद, बरेली के पदाधिकारियों से बातचीत करेंगी.

इस बीच मंच पर भी महिला नेत्रियों को वरीयता दी गई थी. महिला कार्यकर्ताओं के पास ही कांग्रेस की यूपी चुनाव प्रभारी प्रियंका ने अपनी कुर्सी लगा रखी है. हालांकि, मीडिया को मंच के पास किसी भी प्रकार का कैमरा लाने की मंजूरी नहीं दी गई थी. पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि प्रियंका नहीं चाहती थीं कि पार्टी की अंदरूनी चर्चा को लेकर कोई बात बाहर आए. अंदेशा जताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान प्रियंका वहां मौजूद पार्टी पदाधिकारियों को सुझाव देने और लेने के अलावा उनकी शिकायत भी जानने की कोशिश कर रही थीं.

Also Read: प्रियंका गांधी की 15 नवंबर को मुरादाबाद में प्रतिज्ञा यात्रा, तैयारी में जुटे बरेली के कांग्रेसी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola