ePaper

प्रधानमंत्री 27 जून को भाजपा कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित, पार्टी तैयारी में जुटी

Updated at : 13 Jun 2023 2:17 AM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री 27 जून को भाजपा कार्यकर्ताओं को  करेंगे संबोधित, पार्टी तैयारी में जुटी

भाजपा नेता ने मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में पार्टी की एक क्षेत्रीय बैठक को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी है.

विज्ञापन

लखनऊ. उत्तर प्रदेश भाजपा के महासचिव (संगठन) धर्मपाल सिंह ने सोमवार को पुष्टि की है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कैडरों को ‘महा जनसम्पर्क अभियान’ (मेगा जन संपर्क अभियान) के तहत संबोधित करेंगे.भाजपा नेता ने मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में पार्टी की एक क्षेत्रीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “राज्य भर के पार्टी कार्यकर्ता पीएम मोदी के वर्चुअल संबोधन में शामिल होंगे.

30 जून तक भाजपा का घर-घर संपर्क अभियान

बैठक में वाराणसी, मछलीशहर, चंदौली और भदोही लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के वरिष्ठ स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित थे. सिंह ने कहा, “20 जून को केंद्रीय मंत्री वाराणसी, भदोही, चंदौली और मछलीशहर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे.” उन्होंने कहा कि 20 से 30 जून तक भाजपा घर-घर संपर्क अभियान चलाएगी. इस महीने में पार्टी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) और 23 जून को पार्टी विचारक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि भी मनाएगी.

पीएम के रेडियो शो मन की बात भी मनाएगी भाजपा

पार्टी पीएम के रेडियो शो मन की बात भी मनाएगी. भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी जून के अंत तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी में जनसभाओं को संबोधित करने की उम्मीद है. यूपी बीजेपी के सह-मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के नौ साल के जश्न के तहत बीजेपी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करने के लिए लोगों से संपर्क कर रही है.

विज्ञापन
अनुज शर्मा

लेखक के बारे में

By अनुज शर्मा

Senior Correspondent

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola