देरी बर्दाश्त नहीं, स्टेट हेलिकॉप्टर से मंगाये पीपीइ किट : योगी

Updated at : 20 Apr 2020 1:52 AM (IST)
विज्ञापन
देरी बर्दाश्त नहीं, स्टेट हेलिकॉप्टर से मंगाये पीपीइ किट : योगी

लखनऊ : एक ओर जहां कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए देश को पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया गया है. इस खतरनाक महामारी के प्रकोप से लोगों को बचाने के लिए ‘कर्मवीर’ पूरी शिद्दत से जुटे हुए हैं. इस सबके बीच लगातार उत्तर प्रदेश में पीपीइ (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट) किट्स की कमी […]

विज्ञापन

लखनऊ : एक ओर जहां कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए देश को पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया गया है. इस खतरनाक महामारी के प्रकोप से लोगों को बचाने के लिए ‘कर्मवीर’ पूरी शिद्दत से जुटे हुए हैं. इस सबके बीच लगातार उत्तर प्रदेश में पीपीइ (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट) किट्स की कमी को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं. सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीपीइ किट्स की उपलब्धता को लेकर सख्त रुख अख्तियार कर लिया है.सूत्रों के मुताबिक, कोरोना से हर स्तर पर लड़ाई के लिए यूपी सरकार द्वारा बनायी गयी ‘टीम-11’ के साथ बैठक में सीएम योगी ने पीपीइ किट्स की कमी को जल्द पूरा करने के निर्देश दिये.

बैठक में सामने आया कि ट्रक इत्यादि से पीपीइ किट्स विभिन्न स्थानों पर पहुंचाने में समय लग रहा है. इसपर सीएम योगी ने सख्त लहजे में कहा, ‘मेरे प्रदेश की जनता की सेवा में लगे स्वास्थ्यकर्मियों को मैं किसी भी हालत में खतरे में नहीं डाल सकता. अगर सड़क मार्ग से पीपीइ किट्स को विभिन्न स्थानों पर पहुंचाने में समय लग रहा है तो लॉकडाउन में खाली पड़े स्टेट हेलिकॉप्टर्स का इस्तेमाल करिए और जल्द से जल्द सभी स्वास्थ्यकर्मियों को पीपीइ किट उपलब्ध कराएं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola