नोएडा में 8 साल के बेटे ने मां को प्रेमी के साथ संदिग्ध अवस्था में देखा, दोनों ने मिलकर पार की क्रूरता की हद

Updated:
विज्ञापन

नोएडा में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने 8 साल के बेटे की हत्या कर दी है. मां और उसके प्रेमी ने बेटे के शव को ठिकाने लगाने के लिए शव को 150 किलोमीटर दूर संभल जिले में फेंकवा दिया था. घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मां और उसके प्रेमी को आरेस्ट कर लिया है.

विज्ञापन

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है. जहां पर एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने 8 साल के बेटे की हत्या कर दी है. मां और उसके प्रेमी ने बेटे के शव को ठिकाने लगाने के लिए शव को 150 किलोमीटर दूर संभल जिले में फेंकवा दिया था. घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मां और उसके प्रेमी को आरेस्ट कर लिया है. महिला पर आरोप है कि अवैध संबंधों की जानकारी होने के बाद उसने अपने बच्‍चे की हत्‍या कर दी. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए महिला समेत 4 लोगों को अरेस्‍ट किया है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला नोएडा के थाना बादलपुर इलाके का है. बादलपुर थाने में पांच जुलाई को कल्याण नामक व्यक्ति ने 8 वर्षीय बेटा अंकित के लापता होने की शिकायत दर्ज करायी थी. अंकित दो जुलाई से लापता था. बताया जा रहा है कि 7 जुलाई को संभल जिले में लापता अंकित का शव सड़क किनारे मिला. पुलिस ने बच्चे के शव का ख्पोस्टमॉर्टम करवाया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बच्चे को पहले जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या करने की कोशिश की गई. लेकिन जब मौत नहीं हुई तो पानी में डुबोकर उसे मारा गया.

Also Read: आगरा में रेलवे अधिकारी की बेटी ने दर्ज कराई एफआईआर, पति पर लगाया दहेज प्रताड़ना समेत गंभीर आरोप
मां ने प्रेमी संग मिलकर बेटे की कर दी हत्या

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए हत्या के आरोप में बच्चे की मां भूरी, चाचा मानक, भूरी के प्रेमी ओमपाल और भूरी की भतीजी के ससुर अमर सिंह को गिरफ्तार किया है. महिला ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया है कि ओमपाल से उसके अवैध संबंध था. बच्चे ने उसे आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था. बच्चा जब अपने गांव गया तो उसने अपने चाचा मानक को पूरी घटना बताई. लेकिन मानक के भी भूरी से कथित अवैध संबंध थे. मानक ने अपनी भाभी को पूरी बात बता दी. जिसके बाद वह संभल गई और बच्चे को जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने का प्रयास किया. लेकिन उसकी मौत नहीं हुई. इसके बाद उसने बच्चे को पानी में डुबोकर मार डाला. फिर शव को सड़क के किनारे फेंक दिया. पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola