लखनऊः दिल को छू गए मालिनी अवस्थी के लोकगीत, देशज कार्यक्रम में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक, देखें तस्वीरें

Updated at : 27 Mar 2023 2:14 PM (IST)
विज्ञापन
लखनऊः दिल को छू गए मालिनी अवस्थी के लोकगीत, देशज कार्यक्रम में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक, देखें तस्वीरें

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय लोक सांस्कृतिक उत्सव के दूसरे दिन गायिका मालिनी अवस्थी के गानों पर सभी दर्शक झूम उठे. मालिनी अवस्थी ने जब मोरे राम अवध घर आए गीत पेश किया तो दर्शकों में बैठी महिलाएं, युवा और बच्चे सभी मंच पर आकर नाचने लगे

विज्ञापन
undefined

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय लोक सांस्कृतिक उत्सव के दूसरे दिन गायिका मालिनी अवस्थी के गानों पर सभी दर्शक झूम उठे. 

undefined

मालिनी अवस्थी ने जब मोरे राम अवध घर आए गीत पेश किया तो दर्शकों में बैठी महिलाएं, युवा और बच्चे सभी मंच पर आकर नाचने लगे.

undefined

लोक संस्कृति संस्था सोन चिरैया द्वारा लखनऊ के लोहिया पार्क में दो दिवसीय लोक गायन कार्यक्रम देशज का आगाज हुआ.

undefined

मालिनी अवस्थी ने अपनी चिरपरिचित अंदाज में रघुवीर की प्रस्तुति दी तो देशभर की सांस्कृतिक विरासत उनके साथ नजर आई.

undefined

मणिपुर के थांगता और पुंग चोलोम के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी.

undefined

वहीं दूसरी ओर गुजरात से सिद्धि धमाल, हरियाणा के कलाकारों ने लोक नृत्य का प्रदर्शन कर तालियां बटोरीं.

undefined

पद्मश्री से सम्मानित शशिधर आचार्य के छाऊ दल ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया.

undefined

अवधी परिधान पहने हुए प्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने अपना प्रिय गीत होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा के साथ देशभर के लोक कलाकारों के साथ मंच साझा किया.

undefined

कर्नाटक की लोक कलाकार पद्मश्री मंजम्मा जोगती ने मालिनी अवस्थी और उनके पति अवनीश अवस्थी को अंचल से आशीर्वाद दिया.

undefined

पंजाब से आए कलाकारों ने पंजाब के लोक नृत्य भांगड़ा प्रस्तुत कर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया.

undefined

पश्चिम बंगाल से आए लोक कलाकारों ने छाऊ नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को बदलने का पूरा प्रयास किया.

undefined

प्रयागराज के कलाकारों ने ढेढिया नृत्य कर सभी का दिल जीत लिया. जमशेदपुर से आए कलकार ने भी नृत्य कर माहौल को पूरी तरह से बदल दिया. मणिपुर के कलाकरों ने पारंपरिक नृत्य कर लोगों का मन मोह लिया

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola