29.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

UP Chunav 2022: नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता की प्रतिष्ठा दांव पर, तीसरी बार बनेंगे विधायक?

UP Chunav 2022: नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है. वह दो बार विधायक रह चुके हैं. इस बार उनकी नजरें तीसरी बार विधायक बनने पर टिकी हुई है.

UP Vidhan Sabha Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होगा. 2017 के चुनाव में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने 38 सीटों पर जीत दर्ज की थी. सपा को 15 जबकि कांग्रेस को दो सीटों पर जीत मिली थी. इस चरण में योगी सरकार के कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है. इनमें से एक हैं बदायूं सदर सीट से विधायक और नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता.

महेश चंद्र गुप्ता 2002 में पहली बार बने विधायक

नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता को 1996 में बीजेपी ने सहसवान विधानसभा से मुलायम सिंह यादव के सामने उतारा, लेकिन हार का सामना करना पड़ा. 2007 में वह बदायूं सदर सीट से विधायक बनें. 2012 में इस सीट पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा, वहीं, 2017 में उन्होंने फिर बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े और विधायक बने.

Also Read: Badaun Assembly Chunav: बदायूं में भाजपा और सपा को बसपा देती है कड़ी टक्कर, ऐसा रहा है जीत-हार का इतिहास

बीजेपी ने 2022 में एक बार फिर से बदायूं सदर सीट से महेश चंद्र गुप्ता पर दांव खेला है. इस सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या ज्यादा है. इसके अलावा, यहां दलित, वैश्य, मौर्य, शाक्य, क्षत्रिय, ब्राह्मण मतदाता भी रहते हैं. देखें किस पार्टी से कौन हैं प्रत्याशी,

  • महेश चंद्र गुप्ता- बीजेपी

  • रईस अहमद- सपा

  • राजेश कुमार सिंह- बसपा

  • रजनी सिंह- कांग्रेस

Also Read: UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण में 55 सीटों पर मतदान, पढ़ें 586 प्रत्याशियों के नाम और सीट
बदायूं सदर में मतदाता

  • कुल मतदाता- 3,75,370

  • पुरुष- 2,00,172

  • महिला- 1,75,178

  • थर्ड जेंडर- 20

सपा-बीजेपी का दबदबा

बदायूं जिले में छह विधानसभा सीट है. इनमें सहसवां, शेखूपुर, बिसौली, बिल्सी, दातागंज और बदायूं सदर शामिल है. बदायूं सदर सीट पर 2017 में बीजेपी के महेश चंद्र गुप्ता ने सपा के आबिद रजा खान को 16 हजार 467 वोटों से हराया था. इससे पहले 2012 में आबिद रजा खान ने यहां से जीत दर्ज की. इस सीट से 2002 में बसपा के विमल कृष्ण अग्रवाल यहां से विधायक बने थे.

Also Read: UP Election 2022: दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर चुनाव, इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
बदायूं सदर सीट का सियासी इतिहास

  • 2017- महेश चंद्र गुप्ता- बीजेपी

  • 2012- आबिद रजा खान- सपा

  • 2007- महेश चंद्र- बीजेपी

  • 2002- विमल कृष्ण अग्रवाल उर्फ पप्पी- बसपा

  • 1996- प्रेम स्वरूप पाठक- बीजेपी

  • 1993- जुगेंदर सिंह- सपा

  • 1991, 1989- कृष्‍ण स्‍वरूप- बीजेपी

Posted By: Achyut Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें