36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

Badaun Assembly Chunav: बदायूं में भाजपा और सपा को बसपा देती है कड़ी टक्कर, ऐसा रहा है जीत-हार का इतिहास

बदायूं शहर विधानसभा सीट पर पहला चुनाव 1957 में हुआ था. इस बार 14 फरवरी को मतदान होना है.

Badaun Vidhan Sabha Chunav: उत्तर प्रदेश की बदायूं शहर विधानसभा सीट बदायूं जिले की छह विधानसभा सीट में से एक है. बदायूं में यातायात के लिए सड़क और रेल मार्ग, दोनों का ही विकल्प है. 11वीं सदी के एक अभिलेख में इस नगर का तत्कालीन नाम वोदामयूता बताया गया है. इस अभिलेख के मुताबिक उस समय बदायूं, तब पांचाल देश की राजधानी थी. बदायूं जिला रुहेलखंड क्षेत्र में आता है. बदायूं शहर सीट पर पहला चुनाव 1957 में हुआ था. इस बार 14 फरवरी को मतदान होना है.

बदायूं शहर का सियासी इतिहास

  • 2017- महेश चंद्र गुप्ता- भाजपा

  • 2012- आबिद रजा खान- सपा

  • 2007- महेश चंद्र- भाजपा

  • 2002- विमल कृष्ण अग्रवाल उर्फ पप्पी- बसपा

  • 1996- प्रेम स्वरूप पाठक- भाजपा

  • 1993- जुगेंदर सिंह- सपा

  • 1991, 1989- कृष्‍ण स्‍वरूप- भाजपा

Also Read: Badaun Assembly Chunav: कई बार बदला इस विधानसभा सीट का नाम, सभी पार्टियों के बीच रही यहां कांटे की टक्कर
बदायूं शहर के मौजूदा विधायक

बदायूं के शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता 10 वीं पास हैं. वो दो बार भाजपा के टिकट पर विधायक बन चुके हैं.

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • दलित- 61 हजार

  • यादव- 24 हजार

  • ब्राह्मण- 10 हजार

  • मौर्य- 18 हजार

  • लोध/किसान- 16 हजार

  • कश्यप- 11 हजार

  • वैश्य- 8 हजार

  • ठाकुर- 5 हजार

बदायूं शहर में मतदाता

  • कुल मतदाता- 3,75,370

  • पुरुष- 2,00,172

  • महिला- 1,75,178

  • थर्ड जेंडर- 20

बदायूं शहर सीट के मुद्दे

  • शहर में सीवर की काफी कमी है.

  • साफ-सफाई व्यवस्था बदहाल है.

  • सड़क भी दुरुस्त नहीं हैं.

  • जाम यहां की बड़ी समस्या है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें