ePaper

Shahjahanpur Assembly Chunav: कटरा सीट पर भाजपा-सपा के बीच लड़ाई, 2017 में खिला था कमल, पढ़ें इतिहास

Updated at : 28 Jan 2022 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
Shahjahanpur Assembly Chunav: कटरा सीट पर भाजपा-सपा के बीच लड़ाई, 2017 में खिला था कमल, पढ़ें इतिहास

शाहजहांपुर की कटरा विधानसभा का गठन 1951 के चुनाव में हुआ था. इस सीट पर साल 2017 में भाजपा से वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने दर्ज हासिल की थी. बीजेपी के वीर विक्रम सिंह को सियासत विरासत में मिली है. वीर विक्रम सिंह प्रिंस युवा विधायक हैं.

विज्ञापन

Shahjahanpur Katra Vidhan Sabha Chunav: शाहजहांपुर की कटरा विधानसभा का गठन 1951 के चुनाव में हुआ था. 1951 के पहले विधानसभा चुनाव में यह तिलहर साउथ सीट हुआ करती थी. 1957 में यह विधानसभा क्षेत्र टूटा और इसका बड़ा हिस्सा खेड़ा बझेड़ा विधानसभा क्षेत्र में चला गया. 1962 में भी यही स्थिति रही. 1967 में तिलहर विधानसभा सीट का नाम दिया गया. जो 2007 के चुनाव तक बरकरार रहा. नए परिसीमन के बाद कटरा विधानसभा क्षेत्र अस्तित्व में आया. कटरा विधानसभा का कस्बा खुदागंज औद्योगिक क्षेत्र रहा है. यहां दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होना है.

कटरा सीट का सियासी इतिहास

  • 2017- वीर विक्रम सिंह प्रिंस- भाजपा

  • 2012- राजेश यादव- सपा

  • 2007, 2002- बैजनाथ दूबे- सपा

  • 1996- बवन सिंह- भाजपा

  • 1993- श्री राम सिंह- भाजपा

  • 1991- राम सिंह- भाजपा

Also Read: Pilibhit Assembly Chunav: बीसलपुर में BJP और BSP की टक्कर, SP के प्रत्याशी भी ज्यादा पीछे नहीं
कटरा विधानसभा के मौजूदा विधायक

बीजेपी के वीर विक्रम सिंह को सियासत विरासत में मिली है. वीर विक्रम सिंह प्रिंस युवा विधायक हैं. वो ग्रेजुएट हैं.

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • मुस्लिम- 77 हजार

  • ठाकुर- 60 हजार

  • दलित- 59 हजार

  • यादव- 40 हजार

  • कश्यप- 35 हजार

  • कुर्मी- 21 हजार

  • ब्राह्मण- 15 हजार

  • गुर्जर- 12 हजार

कटरा विधानसभा में मतदाता

  • कुल मतदाता- 3,36,846

  • पुरुष- 1,84,572

  • महिला- 1,52,247

  • थर्ड जेंडर- 27

कटरा विधानसभा की जनता के मुद्दे

  • सबसे अधिक जाम की समस्या है.

  • हुलासनगला क्रॉसिंग पर सुबह-शाम जाम रहता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola