IRCTC ने जारी किया लखनऊ से नेपाल का हवाई टूर पैकेज, जानें कितने रुपए में हिमालय की पहाड़ियों का कर सकेंगे सैर

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 03 Jun 2023 9:22 PM

विज्ञापन

IRCTC ने लखनऊ से नेपाल का हवाई टूर पैकेज जारी किया. यात्रा की बुकिंग के लिए पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ एवं कानपुर स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है.

विज्ञापन

लखनऊ. आईआरसीटीसी द्वारा जून माह में लखनऊ से नेपाल के लिए हवाई टूर पैकेज संचालित किया जायेगा. यात्रियों द्वारा इन टूर पैकेजों की अत्यधिक मांग को देखते हुए IRCTC, क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ नेपाल के लिए हवाई टूर पैकेज आयोजित करने जा रहा है. जो 23 जून से 28 जून तक संचालित किया जायेगा. 06 दिन और 05 रात की इस यात्रा में यात्रियों को फ्लाइट से लखनऊ से काठमाण्डू (वाया दिल्ली) एवं लखनऊ वापसी यात्रा की व्यवस्था की गई है. इस पैकेज के तहत काठमाण्डू में पशुपतिनाथ मन्दिर, बौद्धनाथ स्तूप, दरबार स्क्वायर, पोखरा में मनकामना मन्दिर, विन्ध्यवासिनी मन्दिर, गुप्तेश्वर महादेव गुफा के दर्शन कराये जायेंगे.

हिमालय की पहाड़ियों में सूर्योदय दर्शन विशेष आकर्षण होगा

हिमालय की पहाड़ियों में सूर्योदय दर्शन विशेष आकर्षण होगा. इस हवाई यात्रा पैकेज में जाने-आने की हवाई यात्रा, तीन सितारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था और खाने के लिए भारतीय भोजन की व्यवस्था (ब्रेकफास्ट, लन्च एवं डिनर) आईआरसीटीसी द्वारा की जायेगी. इस पैकेज में सीमित स्थान ही उपलब्ध है. बुकिंग पहले आओ पहले पाओ आधार के पर की जाएगी. यात्रा की बुकिंग के लिए पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ एवं कानपुर स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है.

जानें कितने रुपये में हिमालय की पहाड़ियों का कर सकेंगे सैर

  • तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज 39900 रुपये प्रति व्यक्ति है.

  • दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज 39900 रुपये प्रति व्यक्ति है.

  • एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज 48300 रुपये प्रति व्यक्ति है.

  • प्रति बच्चे का पैकेज 29500 रुपये बेड सहित

  • बिना बेड के 26900 रुपये प्रति व्यक्ति है.

Also Read: सीएम योगी ने 100 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, जानें किन जिलों से चलेंगी कितनी बसें
अधिक जानकारी के लिए करें संपर्क

बुकिंग के लिये नीचे दिये गये मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर अधिक जानकारी ले सकते है.

लखनऊ- 8287930922, 8287930906

कानपुर- 8287930930

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola