ePaper

Election Results 2024: मतगणना केंद्रों की सीसीटीवी से निगरानी, 93 हजार पुलिसकर्मी लगाए गए

Updated at : 03 Jun 2024 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
Election Results 2024: मतगणना केंद्रों की सीसीटीवी से निगरानी, 93 हजार पुलिसकर्मी लगाए गए

Election Results 2024 यूपी में लोकसभा चुनाव की मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

विज्ञापन

लखनऊ: यूपी में प्रदेश में 80 लोकसभा सीट (Election Results 2024) और 4 विधानसभा सीट के उप चुनाव की मतगणना के लिए सुरक्षा प्रबंध दुरुस्त कर लिए गए हैं. मंगलवार सुबह 8 बजे से 7 पुलिस कमिश्नरेट और 68 जनपदों में कुल 81 स्थानों 93 हजार से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है. इसके साथ ही सीएपीएफ और पीएसी की कंपनियों को भी तैनात किया गया है. सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक खबरों, अफवाहों के खंडन व सत्यता की जानकारी करके कार्रवाई के लिए हर कमिश्नरेट/जनपद में सोशल मीडिया टीम 24 घंटे मॉनीटरिंग कर रही है. अपर मुख्य सचिव गृह दीपक कुमार और डीजीपी प्रशांत कुमार ने सोमवार को लोकभवन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में ये जानकारी दी.

मतगणना स्थल सीसीटीवी से लैस
अपर मुख्य सचिव गृह दीपक कुमार ने बताया कि (Election Results 2024) प्रदेश के सभी जिलों में बने मतगणना स्थलों की सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी. डीजीपी ने बताया कि मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए 81 स्थानों पर 160 उपायुक्त/अपर पुलिस अधीक्षक, 476 सहायक पुलिस आयुक्त/पुलिस उपाधीक्षक, 2248 निरीक्षक, 12883 उपनिरीक्षक, 20876 महिला आरक्षी, 50697 आरक्षी और 6149 होमगार्ड्स को तैनात किया गया है. इसके साथ ही सीएपीएफ की 145 और पीएसी की 102 कंपनियां तैनात की गई हैं. मतगणना केंद्र की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. प्रथम घेरे (इनरमोस्ट कार्डन) की सुरक्षा सीएपीएफ, द्वितीय घेरे (इनर कार्डन) की सुरक्षा पीएसी/जनपदीय पुलिस बल और तृतीय घेरे (आउटर कार्डन) की सुरक्षा व्यवस्था जनपदीय पुलिस बल के साथ अन्य अनुपूरक बलों करेंगे. तृतीय घेरे (आउटर कार्डन) के 100 मीटर दूरी का दायरा स्टरलाइज रखा गया है.

संवेदनशील मतगणना स्थलों की विशेष निगरानी
डीजीपी ने बताया कि मतगणना केंद्र (Election Results 2024) पर अधिकृत व्यक्ति को ही प्रवेश दिया जाएगा. प्रत्येक व्यक्ति को डीएफएमडी, एचएचएमडी, फ्रिस्किंग और चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा. इस दौरान आपत्तिजनक वस्तु, सामग्री ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. महिलाओं की चेकिंग एवं फ्रिस्किंग उनकी निजता को ध्यान में रखते हुये महिला पुलिसकर्मी करेंगी. मतगणना स्थल के आस पास जाम न लगे इसके भी विशेष इंतजाम किए गए हैं. इमरजेंसी से निपटने के लिए अग्निशमन, एंबुलेंस, चिकित्सा दल और अतिरिक्त क्यूआरटी के साथ रिजर्व टीमों की व्यवस्था की गई है. प्रदेश के विभिन्न जिलों के संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस और रिजर्व क्यूआरटी टीमों को लगाया गया है. इन स्थानों पर यूपी 112 के पीआरवी वाहन लगातार पेट्रोलिंग करेंगे.

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola