UP Election 2022: EC से कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा को लगा झटका, 40 बूथों पर रिकाउंटिंग की मांग खारिज

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Feb 2022 9:56 PM

विज्ञापन

बीजेपी प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, थाना भवन सीट से उतरे गन्ना मंत्री सुरेश राणा की पुनर्मतदान की मांग चुनाव आयोग ने खारिज कर दी है.

विज्ञापन

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण में शामली जिले की थाना भवन सीट से उतरे बीजेपी प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, थाना भवन सीट से उतरे गन्ना मंत्री सुरेश राणा की पुनर्मतदान की मांग चुनाव आयोग ने खारिज कर दी है.

undefined

शामली जिले की थाना भवन विधानसभा सीट से गन्ना मंत्री सुरेश राणा बीजेपी प्रत्याशी हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी विधानसभा सीट के मुस्लिम और जाट बहुल गांवों में बूथ कैप्चरिंग की गई है. इसके बाद शामली बीजेपी जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने रिटर्निंग ऑफिसर से शिकायत की. शिकायत के साथ 40 बूथों पर पुनर्मतदान की मांग की गई. इस मांग को जिला निर्वाचन अधिकारी ने खारिज कर दी.

आरोप लगा था कि बूंटा, टपराना, अंगदीपुर, उमरपुर, जलालाबाद, इस्लामपुर ,सोंटा, भैसानी गांव में रालोद-सपा गठबंधन के दबंगों ने बूथ पर कब्जा जमा लिया था. इसके बाद गरीब और कमजोर मतदाताओं को वोटिंग से वंचित कर दिया गया. प्रशासन से लगातार शिकायत की गई. लेकिन, उनकी नहीं सुनी गई.

Also Read: UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण में 55 सीटों पर मतदान, पढ़ें 586 प्रत्याशियों के नाम और सीट

थाना भवन सीट से सुरेश राणा का मुकाबला सपा-रालोद गठबंधन के उम्मीदवार अशरफ अली खान से है. सुरेश राणा के आरोप को अशरफ अली खान ने गैर-जिम्मेदाराना बताया है. उनका कहना है कि कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है. कहीं भी बूथ कैप्चरिंग जैसी कोई घटना नहीं हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola