UP Election 2022: पाला बदल: भाजपा का बढ़ा कुनबा, जानिए कौन-कौन हुए शामिल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Dec 2021 6:20 PM
वरिष्ठ कांग्रेसी सत्येदेव त्रिपाठी सहित सपा, बसपा के कई नेता भाजपा में शामिल, मिर्जापुर से प्रियंका पांडेय पत्नी संत चिन्मयानंद बापू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विश्व कल्याण ट्रस्ट प्रयागराज के अमरेंद्र प्रताप सिंह, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव एनएसयूआई दिल्ली विवि चेतना उदानिया भाजपा में शामिल
UP Election 2022:सपा, कांग्रेस, बसपा सहित कई दलों के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष राज्य मुख्यालय में सभी नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.
पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रहे सत्यदेव त्रिपाठी, कांग्रेस नेत्री रीता सिंह भरावन स्टेट संडीला, पूर्व प्रत्याशी समाजवादी पार्टी 2007 व बसपा से पूर्व विधायक खैरागढ़ भगवान सिंह कुशवाहा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.
महराजगंज से पूर्व विधायक शिवेंद्र सिंह, सत्यदेव त्रिपाठी के पुत्र अभिषेक त्रिपाठी, देवरिया से सदस्य ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी रहे संजीव सिंह, बसपा से 2017 में गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा से प्रत्याशी रहे राजेश पांडेय ने भाजपा में शामिल हुए.
कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी/उपाध्यक्ष यूपी कांग्रेस, चेयरमैन ओबीसी डिपार्टमेंट रहे विनोद चौधरी यादव, मिर्जापुर से प्रियंका पांडेय पत्नी विश्व विख्यात परम संत चिन्मयानंद बापू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विश्व कल्याण ट्रस्ट पूर्वांचल प्रभारी प्रयागराज से अमरेंद्र प्रताप सिंह, प्रकाशन मंत्री छात्रसंघ इविवि चुनाव संयोजक/राष्ट्रीय संयुक्त सचिव एनएसयूआई दिल्ली विवि छात्रसंघ सामाजिक कार्यकर्ता चेतना उदानिया को भी पटका पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल कराया गया.
स्वतंत्र देव सिंह ने इस मौके पर कहा कि समाज को सही दिशा देने वाले वरिष्ठ लोगों का पार्टी में स्वागत करता हूं. उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों की पार्टी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राष्ट्रवादी नीतियों, विकास के बहुमुखी आयाम व सबका साथ सबका विकास की नीति से प्रभावित होकर लोग भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में भविष्य में काम करने का संकल्प ले रहें है.
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि सदस्यता ग्रहण करने वाले लोग अपने-अपने क्षेत्र में भाजपा को मजबूत करने व 2022 में पार्टी की प्रचंड जीत में अपना योगदान देंगे. इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष व ज्वाइनिंग कमेटी के सदस्य दयाशंकर सिंह भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










