ePaper

UP Election 2022: बसपा सुप्रीमो मायावती का योगी सरकार पर हमला, बोलीं- जनता का रुपया उड़ा रही सरकार

Updated at : 01 Jan 2022 10:14 AM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: बसपा सुप्रीमो मायावती का योगी सरकार पर हमला, बोलीं- जनता का रुपया उड़ा रही सरकार

उन्‍होंने बीएसपी का 2022 का संदेश देते हुए कहा कि नया साल नई उम्‍मीद और नई खुशियां लेकर आए. लेकिन सरकार की विफलताओं से हताश न हों.

विज्ञापन

Lucknow News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन कर प्रदेश की योगी आदित्‍यनाथ सरकार पर हमला बोल दिया. उन्‍होंने बीएसपी का 2022 का संदेश देते हुए कहा कि नया साल नई उम्‍मीद और नई खुशियां लेकर आए लेकिन सरकार की विफलताओं से हताश न हों.

उन्‍होंने कहा कि इस समय प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से अपने घमंड में चूर है. रिश्‍तों को लेकर ताने मारे जा रहे हैं. एक से बढ़कर एक कटाक्ष किए जा रहे हैं. यह सरकार अपने दंभ में मदमस्‍त है. उन्‍होंने कहा,’प्रदेश सरकार आम आदमी के धन को बर्बाद कर रही है. सरकारी धन को अपने निजी कार्यक्रमों पर खर्च कर रही है. ऐसा कभी नहीं होता था.’

उन्‍होंने कहा कि जल्‍द ही उनकी पार्टी अपने कार्यक्रमों का प्रचार कार्य शुरू करेगी. उन्‍होंने कहा, ‘हमारी पार्टी गरीबों और दलितों की पार्टी है. हमारे पास लुटाने के लिए धन नहीं है. हम चुनावों की घोषणा होने पर ही अपने कार्यक्रमों के आयोजनों की शुरुआत करेंगे.’ इस बीच उन्‍होंने कोरोना की तीसरी लहर की संभावनाओं को लेकर कहा कि सरकार की नाकामियों से हताश होने की आवश्‍यकता नहीं है. बस, सचेत रहना ही जरूरी है.

Also Read: गोरखपुर में बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा का बड़ा बयान- मायावती के नेतृत्व में बनेगी अगली सरकार

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola