ePaper

कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी आधी आबादी को अपने खेमे में लाने की बनाई यह नई योजना...

Updated at : 31 Oct 2021 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी आधी आबादी को अपने खेमे में लाने की बनाई यह नई योजना...

प्रदेश भाजपा ने एक मोबाइल नम्बर जारी किया है. उसके माध्यम से महिलाओं से व्हाट्सएप्प पर संपर्क करके उनके मुद्दों को समझने की पहल की जाएगी.

विज्ञापन

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में जिस तरह कांग्रेस ने महिला मतदाता को अपने खेमे में करने की कवायद कर रखी है. उसे देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी आधी आबादी का वोट रिझाने के लिए नई रणनीति का ऐलान किया है.

रविवार को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की मुहर लगने के बाद प्रदेश भाजपा ने एक मोबाइल नम्बर जारी किया है. उसके माध्यम से महिलाओं से व्हाट्सएप्प पर संपर्क करके उनके मुद्दों को समझने की पहल की जाएगी. यह कुछ-कुछ सदस्यता अभियान चलाने जैसा ही है. इस बारे में भाजपा की प्रदेश की सूचनाओं को साझा करने वाले ट्वीटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है. इस बारे में जानकारी देते हुए पार्टी सूत्रों ने बताया है कि बूथ लेवल तक के कार्यकर्ताओं को इस नम्बर को ज्यादा से ज्यादा प्रसारित एवं प्रचारित करने का जिम्मा सौंपा गया है.

बता दें कि इस नम्बर के साथ ही एक लिंक भी शेयर किया गया है, जिसके माध्यम से महिलाओं से संवाद स्थापित करने की जानकारी दी गई है. दरअसल, कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा की है. साथ ही, पार्टी में महिलाओं की संख्या को बढ़ाने के लिए भी कोशिश करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं. ऐसे में दूसरी पार्टीज ने भी महिला वोटबैंक को अपने हक़ में लाने के लिए पुरजोर कोशिश शुरू कर दी है. भाजपा की ओर से जारी किया गया नम्बर है 9534350350. इस नम्बर पर व्हाट्सएप्प के माध्यम से महिलाओं से संवाद स्थापित करने की नीति अपनाई गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola