UP Election 2022: BJP के 'शाह' 10 दिनों तक करेंगे अयोध्या, प्रयागराज, गोरखपुर और बरेली की 140 विस में 21 जनसभा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Dec 2021 8:28 PM

विज्ञापन

भाजपा को यूपी में फतह कराने का जिम्मा उठाए अमित शाह अगले 10 दिनों में अयोध्या, प्रयागराज, गोरखपुर और बरेली में लगातार 21 चुनावी जनसभाएं करेंगे. इस बीच वे 10 दिनों में प्रदेश की 140 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे.

विज्ञापन

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रदेश में भाजपा ने काफी बड़ी योजनाएं बनाई हैं. इसी क्रम में अगले 10 दिनों में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का बैक् टू बैक चुनावी दौरा होने जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, भाजपा को यूपी में फतह कराने का जिम्मा उठाए अमित शाह अगले 10 दिनों में अयोध्या, प्रयागराज, गोरखपुर और बरेली में लगातार चुनावी जनसभाएं करेंगे. इस बीच वे 10 दिनों में प्रदेश की 140 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे. साथ ही, 21 जनसभाओं में प्रदेश की भाजपा सरकार की ओर चलाई जा रही सरकारी योजनाओं का प्रचार करके मतदाताओं को अपनी पार्टी की ओर आकर्षित करने की कोशिश करेंगे.

जानकारी के मुताबिक, इस दौरान वे तीन रोड शो भी करेंगे. अमित शाह के इस ताबड़तोड़ चुनावी दौरे के समय में ही विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी ताल ठोंकने की आस लगाए उम्मीदवारों की नब्ज भी टटोली जाएगी. उनका रिपोर्ट कार्ड इन जनसभाओं में भीड़ जुटाने के आधार पर तय किया जा सकता है. सबसे पहले वे 24 दिसंबर को प्रयागराज से अपनी चुनावी जनसभा की शुरुआत करेंगे.

Also Read: UP Election 2022: निषाद समाज संग BJP का गठजोड़, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले- श्रीराम के भक्त हुए एकजुट

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola