UP Election 2022 : ‘असदुद्दीन ओवैसी भगवान राम के वंशज’, BJP सांसद के बयान पर सियासी बयानबाजी तेज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Feb 2022 6:48 AM
यूपी के गोंडा में कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी को लेकर एक विवादित बयान दिया है. इस कारण सियासी हलकों में जुबानी जंग तेज हो गई है. आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है.
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण का मतदान 9 जिलों की 55 विधानसभा सीट पर सोमवार को संपन्न हो गया. तीसरे और बाकी बचे चरणों के लिए प्रचार भी जारी है. दूसरी तरफ चुनाव जुबानी हमले भी जारी हैं. अब, यूपी के गोंडा में कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी को लेकर एक विवादित बयान दिया है. इस कारण सियासी हलकों में जुबानी जंग तेज हो गई है. आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है.
बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी को भगवान राम का वंशज कहा है. उन्होंने कहा- वो (ओवैसी) ईरानी नहीं क्षत्रिय हैं. अपने बेटे और बीजेपी प्रत्याशी प्रतीक भूषण सिंह के लिए आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा- अगर प्रतीक जीतते हैं तो वो पीएम नरेंद्र मोदी के बगल में खड़े होंगे. प्रतीक के अलावा कोई और जीतता है तो वो आतंकवादियों के साथ खड़ा होगा.
बृजभूषण सिंह ने हिजाब मुद्दे पर भी अपनी बातें कही. उन्होंने कहा विपक्ष हिजाब मुद्दे पर लोगों के ध्यान को भटका रहा है. कांग्रेस पार्टी को परिवारवादी करार देते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा भी उसी राह पर चल रही है. ऐसा ही हाल बिहार में लालू परिवार का है. यही हाल पासवान परिवार का भी है.
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने पिता मुलायम यादव और चाचा शिवपाल यादव को धोखा दिया है. धोखा देना उनका काम है. उत्तर प्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी और अखिलेश यादव मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा जमाने के लिए एक-दूसरे से लड़ रहे हैं. बीजेपी सांसद बृजभूषण ने ओवैसी को अपना मित्र बताते हुए कहा कि जहां तक जानकारी है वो पुराने छत्रिय हैं. वो भगवान श्रीराम के ही वंशज हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










